क्रिकेट

KKR vs RCB: 12 ओवर में 124 और 8 ओवर में 48 रन, धमाकेदार शुरुआत के बाद केकेआर से कहां हुई चूक

Kolkata Knight Riders vs Royal Challengers Bengaluru: 12 ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3 विकेट गंवाकर 124 रन बनाए थे लेकिन उसके बाद अगले 8 ओवरों में KKR सिर्फ 48 रन ही बना सकी, जिससे RCB को आसान लक्ष्य मिला।

2 min read
Mar 22, 2025

IPL 2025, KKR vs RR 1st Inning Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल के उद्घाटन मुकाबले में मध्य और अंतिम ओवरों में शानदार वापसी करते हुए ईडन गार्डन्स में केकेआर को शनिवार को 20 ओवरों में आठ विकेट पर 174 रन पर रोक दिया। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। केकेआर ने अपना पहला विकेट क्विंटन डी कॉक के रूप में जोश हेजलवुड की गेंद पर पहले ओवर में ही गंवा दिया। लेकिन इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे और सुनील नारायण ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए दूसरे विकेट के लिए 103 रन की तूफानी साझेदारी की।

एक समय केकेआर का स्कोर 10 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 107 रन था और टीम आसानी से 200 की ओर जाती दिख रही थी। लेकिन इसके बाद से जल्दी-जल्दी अजिंक्य रहाणे और सुनील नारायण के विकेट गिरे और फिर आरसीबी के स्पिनर्स और बाद में तेज गेंदबाज मैच पर छा गए। टीम 200 क्या 175 तक भी नहीं पहुंच पाई। रहाणे ने मात्र 31 गेंदों पर 56 रन में छह चौके और चार छक्के लगाए जबकि नारायण ने 26 गेंदों पर 44 रन में पांच चौके और तीन छक्के लगाए। इस साझेदारी के टूटने और दोनों के जल्दी-जल्दी आउट होने के बाद बाकी के बल्लेबाज विकेट पर टिकने का धैर्य नहीं दिखा पाए। लेफ्ट आर्म स्पिनर क्रुणाल पांड्या ने 29 रन पर तीन विकेट लेकर केकेआर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया।

वेंकटेश अय्यर छह और रिंकू सिंह 12 रन बनाकर आउट हुए। आंद्रे रसेल चार रन ही बना सके। अंगकृश रघुवंशी ने दो चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर केकेआर को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया। हेजलवुड ने 22 रन पर दो विकेट लिए जबकि यश दयाल, रसिख सलाम और सुयश शर्मा को एक-एक विकेट मिला।

KKR से कहां हुई चूक

पहले 12 ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3 विकेट गंवाकर 124 रन बनाए थे लेकिन उसके बाद अगले 8 ओवरों में KKR सिर्फ 48 रन ही बना सकी, जिससे RCB को आसान लक्ष्य मिला। केकेआर के सिर्फ 4 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर सके। रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह और वेकटेश अय्यर ने निराश किया तो डिकॉक अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रहे। यही वजह है कि अच्छी और धमाकेदार शुरुआत के बावजूद केकेआर 200 के पास भी नहीं पहुंच सकी।

Published on:
22 Mar 2025 11:03 pm
Also Read
View All
ईशान किशन का खुलासा: ‘अगर वो शख्स न होता, तो आज मैं वर्ल्ड कप न खेल रहा होता’; किशन ने इसे दिया अपने कमबैक का श्रेय

389 के स्ट्राइक रेट से आयरलैंड के इस बल्लेबाज ने उधेड़ी गेंदबाजों की बखिया, बाल -बाल बचा युवराज सिंह का ये रिकॉर्ड

IND vs PAK: विराट कोहली ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, बुमराह और शाहीन नहीं इस भारतीय ने लिए सबसे ज्यादा विकेट

IND vs PAK Pitch Report: कोलंबो में अबतक नहीं बने 200 रन , बल्लेबाज या गेंदबाज किस मिलेगी मदद? पढ़ें प्रेमदासा स्टेडियम की पिच का हाल

Vaibhav Sooryavanshi Class 10th Board: 17 फरवरी को बोर्ड एग्जाम की पिच पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी! ‘नहीं मिलेगा कोई स्पेशल ट्रीटमेंट’, प्रिंसिपल ने दी बड़ी जानकारी

अगली खबर