
महेंद्र सिंह धोनी ने फिर पेश की सादगी की बड़ी मिसाल, जमकर वायरल हो रही है तस्वीर
नई दिल्ली। आयरलैंड के खिलाफ हुए दूसरे टी-20 मैच से महेंद्र सिंह धोनी को लंबे समय बाद प्लेयिंग इलेवन से बाहर रखा गया था। इस मैच के लिए कप्तान कोहली ने दिनेश कार्तिक को धोनी की जगह पर टीम में स्थान दिया था। अंतिम एकादश से बाहर रहते हुए धोनी ने कुछ ऐसा किया, जिसके चलते आज उनकी मिसाल पेश की जा रही है। दरअसल इस मैच में धोनी सुरेश रैना के लिए ड्रिंक्स लेकर मैदान लेकर गए। लंबे समय तक टीम इंडिया के कप्तान रहे धोनी के पानी पहुंचाने की तस्वीर आज सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है। लोग धोनी की महानता और जमीन से जुड़े होने की दलील दे रहे है।
टीम में हुआ था चार बदलाव-
कप्तान कोहली ने बैंच स्ट्रैंथ को आजमाते हुए दूसरे मैच के लिए टीम में चार बदलाव किए थे। इस मैच में भारतीय टीम में केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, सिद्धार्थ कौल और उमेश यादव को शामिल किया गया था। इस वजह से धोनी ने 12वें खिलाड़ी का काम संभाला। धोनी न केवल मैदान पर डिंक्स लेकर पहुंचे बल्कि धोनी अपनी पीठ पर लंबी किट बैग भी लेकर मैदान में गए।
दो विश्व कप दिला चुके है धोनी-
आमतौर पर मैदान पर डिंक्स लेकर जाने का काम कोई नया और युवा क्रिकेटर कर रहा होता है। लेकिन अपनी कप्तानी में भारत को दो विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाले धोनी ने पानी पहुंचाने की जो काम की, इसकी किसी ने कल्पना नहीं की होगी। पहले भी अपनी सादगी ने सभी को प्रभावित करने वाले धोनी ने एक बार फिर सबका दिल जीत लिया। फैंस भी धोनी के इस स्वभाव पर फिदा हो गए। मैदान पर ड्रिंक्स लिए खड़े धोनी की ये फोटो जल्द सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
भारत ने दर्ज की बड़ी जीत-
इस मैच में दिग्गजों को बाहर रखने के बाद भी भारतीय क्रिकेट टीम ने 143 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। यह जीत इस मायने में भी खास रहा कि यह टी-20 इंटरनेशनल की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। साथ ही भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड दौरे से पहले अपने बेंच स्ट्रेंथ को भी आजमा लिया।
Published on:
30 Jun 2018 05:03 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
