scriptमहेंद्र सिंह धोनी बोले, वह आम आदमी हैं और उन्हें भी गुस्सा आता है, संन्यास पर साधी चुप्पी | MS Dhoni said that he is a common man and he also gets angry | Patrika News
क्रिकेट

महेंद्र सिंह धोनी बोले, वह आम आदमी हैं और उन्हें भी गुस्सा आता है, संन्यास पर साधी चुप्पी

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के बाद से ही धोनी ब्रेक पर चल रहे हैं, लेकिन मैदान पर वह कब वापसी करेंगे या वह कब संन्यास लेंगे। इन दोनों मुद्दों पर चुप्पी साध रखी है।

Oct 16, 2019 / 07:07 pm

Mazkoor

Mahendra Singh Dhoni

नई दिल्ली : माना जाता है कि महेंद्र सिंह धोनी अपनी भावनाओं पर काबू रखते हैं और उन्हें गुस्सा कम ही आता है। इसी कारण उन्हें कैप्टन कूल भी कहा जाता है, लेकिन बुधवार को एक बातचीत में उन्होंने कहा कि वह भी आम इंसान हैं और उन्हें भी गुस्सा आता है। निराशाएं होती है। हर जीत-हार के साथ उन पर भावनाएं हावी होती है, लेकिन किसी अन्य की तुलना में वह बेहतर तरीके से अपनी भावनाओं पर काबू रखते हैं। लेकिन इनमें से कोई भावनाएं नकारात्मक नहीं है। महेंद्र सिंह धोनी ने इस पूरी बातचीत के दौरान संन्यास पर चुप्पी साधे रखी। इस बारे में कोई बातचीत नहीं की।

मिशेल मार्श ने अपने अभद्र व्यवहार के लिए मांगी माफी, कहा- दोबारा नहीं होगा

समस्या में नहीं, समाधान में यकीन

38 साल के महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि वह समस्याओं का जाल बुनने में नहीं, बल्कि उनका समाधान ढूंढ़ने में यकीन रखते हैं और यह उनके लिए कारगर साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि भावनाओं में बहने के बजाय यह अधिक अहम है कि इस परिस्थिति में अभी क्या करना चाहिए। अब आगे क्या हो सकता है, जिसकी योजना बनाई जा सकती है। वह अगला व्यक्ति कौन हो सकता है, जिसका उपयोग कर इस स्थिति से निकला जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक बार जब वह यह सोचने लगते हैं तो फिर वह अपनी भावनाओं पर बेहतर तरीके से नियंत्रण कर लेते हैं।

प्रक्रिया है महत्वपूर्ण

महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि परिणाम अहम नहीं होते। अहम प्रक्रिया होती है। अपनी कप्तानी के दौरान उनका हमेशा इसी बात पर जोर रहा। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जैसे अगर टेस्ट मैच है तो आपके पास दो पारियां हैं। अपनी अगली रणनीति तैयार करने के लिए आपके पास अधिक वक्त होता है, लेकिन टी-20 में सब कुछ तुरत-फुरत में होता है। इसलिए दोनों में अलग तरीके से सोचने की जरूरत होती है। हार के लिए जिम्मेदार कारणों के बारे में उन्होंने कहा कि वह एक खिलाड़ी हो सकता है, जिसने गलती की हो या फिर पूरी टीम हो सकती है। यह भी हो सकता है कि प्रारूप चाहे कोई भी हो रणनीति पर अच्छी तरह से अमल नहीं किया गया हो।

आर्चर ने भरी हुंकार, वनडे विश्वकप जीतने के बाद टी-20 वर्ल्ड कप भी जीतेंगे

संन्यास पर साधे रखी चुप्पी

महेंद्र सिंह धोनी ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के बाद से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक ले रखा है। इस दौरान वह विंडीज दौरे पर नहीं गए। दक्षिण अफ्रीका सीरीज से भी खुद को दूर रखा और इसके बाद होने वाले बांग्लादेश सीरीज में भी वह नहीं खेलेंगे। इस बीच काफी लंबे समय से उनके संन्यास को लेकर कयास लग रहे हैं। लेकिन आज भी इस मुद्दे पर उन्होंने चुप्पी साधे रखा। इस बारे में कोई बात नहीं की।

Home / Sports / Cricket News / महेंद्र सिंह धोनी बोले, वह आम आदमी हैं और उन्हें भी गुस्सा आता है, संन्यास पर साधी चुप्पी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो