2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिशेल मार्श ने अपने अभद्र व्यवहार के लिए मांगी माफी, कहा- दोबारा नहीं होगा

इस खिलाड़ी ने अपनी टीम के साथियों से भी माफी मांगा और कहा कि वह अपनी इस हरकत से बेहद निराश हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 15 Oct 2019, 8:23 PM IST

mitchell marsh

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के आलराउंडर मिशेल मार्श ने घरेलू शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में मैच के दौरान अभद्र व्यवहार करने के लिए माफी मांग ली है। तस्मानिया के खिलाफ आउट होने के बाद उन्होंने ड्रेसिंग रूम की दीवार पर जोरदार मुक्का मारा था। मार्श इस मैच में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेल रहे थे। उनकी इस हरकत की वजह से उनकी हाथ में भी चोट आई है।

हर साल टी-20 विश्व कप कराने का आईसीसी ने दिया प्रस्ताव, तीन साल पर होगा वनडे वर्ल्ड कप

चार सप्ताह के लिए हुए बाहर

मिशेल मार्श के हाथ का स्कैन कराने पर पता चला कि उनका दाहिना हाथ चोटिल हो गया है और अब वह इस कारण चार से छह सप्ताह तक मैदान में नहीं उतर सकेंगे। इसका सीधा अर्थ है कि गर्मी के महीने में होने वाले ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाएंगे और जब वह वापसी करेंगे तो यह भी पक्का नहीं होगा कि वह अपनी जगह आसानी से वापस हासिल कर लें, क्योंकि अभी हाल ही में एशेज सीरीज के अंतिम टेस्ट में उन्हें मौका मिला था।

क्रिकेट श्रीलंका अध्यक्ष ने कहा, अगली बार पाकिस्तान जाने से पहले खिलाड़ियों करनी होगी बात

मार्श ने कहा- दोबारा नहीं होगा

मार्श ने अपने इस अभद्र व्यवहार पर खेद प्रकट करते हुए मार्श ने लिखा है कि उनसे ऐसी गलती निश्चित तौर पर पहली बार हुई है और पक्का है कि यह दोबारा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए अच्छा सबक है। उम्मीद है कि बाकी लोगों भी इससे सबक लेंगे। आगे उन्होंने लिखा है कि अंत में यह क्रिकेट है। कई बार आप हार जाते हैं, आउट हो जाते हैं, लेकिन दीवार पर मुक्का नहीं मारते। बता दें कि मार्श ने जब दीवार पर मुक्का मारा, तब वह ग्लव्स पहने हुए थे। उन्होंने अपनी टीम वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों से भी माफी मांगी। उन्होंने कहा कि वह अपनी इस हरकत से बेहद निराश हैं।