2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आर्चर ने भरी हुंकार, वनडे विश्वकप जीतने के बाद टी-20 वर्ल्ड कप भी जीतेंगे

जब से इस गेंदबाज को राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है, तब से इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खेल का स्तर काफी ऊंचा हो गया है और उसमें आर्चर की भी अहम भूमिका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 15 Oct 2019, 7:03 PM IST

jofra archer

लंदन : जब से जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड क्रिकेट टीम में शामिल हुए हैं, तब से इस टीम के प्रदर्शन में जबरदस्त सुधार देखने को मिला है और उसमें इस तूफानी रफ्तार के गेंदबाज की बड़ी भूमिका रही है। अपने करियर का पहला विश्व कप खेलते हुए उन्होंने इंग्लैंड को आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप दिलाने में अहम भूमिका निभाई। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 में वह इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। उन्होंने टूर्नामेंट में 20 विकेट लिए थे। अब उनका कहना है कि अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप को भी जीत कर इंग्लैंड इतिहास रच सकती है। इस टीम में लगातार दो विश्व कप जीतने का माद्दा है।

बता दें कि इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए एशेज सीरीज के चार टेस्ट में उन्होंने 22 विकेट चटकाए थे और एक समय पीछे चल रहे इंग्लैंड को सीरीज ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाया था।

हर साल टी-20 विश्व कप कराने का आईसीसी ने दिया प्रस्ताव, तीन साल पर होगा वनडे वर्ल्ड कप

हम ऐसा करने में सक्षम

बता दें कि इंग्लैंड ने इसी साल अपने घर में एक बेहद रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को फाइनल में मात देकर पहली बार एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप अपने नाम किया है। आर्चर ने एक ब्रिटिश मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी टीम अगले साल भी टी-20 विश्व कप जीत सकेगी। टेस्ट चैम्पियनशिप के बारे में बात करते हुए कहा कि वह इस रैकिंग में भी आगे जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी टीम इतिहास रच सकती है और इसकी हमने शुरुआत कर दी है। हम एक के बाद एक विश्व कप जीत सकेंगे। कौन कह सकता है कि हम ऐसा नहीं कर सकते। हमारी टीम में हर कोई लगभग एक ही उम्र का है और हम सब काफी सालों तक एक साथ रहेंगे।

क्रिकेट श्रीलंका अध्यक्ष ने कहा, अगली बार पाकिस्तान जाने से पहले खिलाड़ियों करनी होगी बात

आर्चर ने कहा, उन्हें पता है क्या करना है

अपने प्रदर्शन के बारे में आर्चर ने कहा कि उन्हें पता है कि क्रिकेट और अपनी मानसिकता को लेकर क्या करना है। वह उस दौर में हैं, जहां उन्हें मालूम है कि अपने आप की देखभाल कैसे करनी हैं। उन्हें इस बात की जानकारी है कि उनके लिए क्या चीज कारगर है और क्या नहीं। बता दें कि इंग्लैंड को नवंबर में न्यूजीलैंड का दौरा करना है, जहां उसे पांच टी-20 मैच और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।