12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MI vs GT Pitch Report: जमकर बरसेंगे चौके- छक्के, क्या फिर हाईस्कोरिंग होगा मुक़ाबला? पढ़ें मुंबई की पिच का हाल

अंक तालिका में मुंबई और गुजरात दोनों के 14- 14 अंक हैं। नेट रन रेट बेहतर होने की वजह से मुंबई तीसरे और गुजरात चौथे स्थान पर है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला कांटे की टक्कर का हो सकता है। तो आइए इस मैच से पहले जानते हैं मुंबई की पिच का हाल।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

May 05, 2025

Mumbai Indians vs Gujarat Titans Pitch report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 56वां मुकाबला पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच को जीत दोनों टीम प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत करना चाहेंगी।

अंक तालिका में मुंबई और गुजरात दोनों के 14- 14 अंक हैं। नेट रन रेट बेहतर होने की वजह से मुंबई तीसरे और गुजरात चौथे स्थान पर है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला कांटे की टक्कर का हो सकता है। तो आइए इस मैच से पहले जानते हैं मुंबई की पिच का हाल।

वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

वानखेड़े स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रही है। यहां की लाल मिट्टी से बनी पिच में स्वाभाविक उछाल होती है, जिससे गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है और बल्लेबाजों को शॉट खेलने में आसानी होती है। यही वजह है कि इस मैदान पर हाई-स्कोरिंग मुकाबले आम बात हैं। स्पिन गेंदबाजों को इस पिच से ज्यादा सहायता नहीं मिलती, और उन्हें सफलता पाने के लिए लाइन और लेंथ में निरंतरता बनाए रखनी होती है।

तेज गेंदबाजों को भी घास की कमी के कारण सीमित मदद मिलती है, हालांकि नई गेंद से शुरुआती ओवरों में कुछ मूवमेंट ज़रूर देखने को मिल सकती है। इस मैदान पर टॉस का भी अहम रोल होता है। आंकड़ों के अनुसार, ज्यादातर कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करते हैं, ताकि दूसरी पारी में ओस का फायदा उठाया जा सके और लक्ष्य का पीछा करना थोड़ा आसान हो।

मुंबई vs गुजरात हेड टू हेड

मुंबई और गुजरात के बीच अबतक छह मुक़ाबले खेले गए हैं। इनमें से चार मैच गुजरात ने जीते हैं, मुंबई ने दो मुक़ाबले अपने नाम किए हैं। मुंबई को पिछले तीन मुकाबलों में गुजरात के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। अहमदाबाद में खेले गए इस सीजन के पहले मुक़ाबले में गुजरात ने मुंबई को 36 रन से हराया था।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग