PAK vs ENG Final: पाकिस्तान के खिलाफ खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों टीमों ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड और डेविड मलान फिर से यह मैच नहीं खेल रहे हैं।
Pakistan vs England t20 world cup 2022 Final: टी20 विश्व कप 2022 का फाइनल पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेले जा रहे इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस हाईवोल्टेज फाइनल में दोनों टीम अपना दूसरा खिताब जीतने के लिए उतरेंगी। टी20 विश्व कप में सिर्फ वेस्टइंडीज ही एक ऐसी टीम है जिसमें दो बार खिताबी जीत हासिल की है।
इस फ़ाइनल मैच में दोनों टीमों ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसा माना जा रहा था कि पिछले मैच में भारत के खिलाफ चोट के चलते टीम का हिस्सा नहीं रहे तेज गेंदबाज मार्क वुड इस मैच में वापसी कर सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उनकी जगह क्रिस जॉर्डन टीम में बने हुए हैं।
क्रिस जॉर्डन ने भारत के खिलाफ तीन विकेट लेकर अपने चयन को सही साबित किया। उन्होंने चार ओवर में 43 रन जरूर दिए, लेकिन रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या का महत्वपूर्ण विकेट भी लिया था। इस मैच में डेविड मलान कि भी वापसी नहीं हुई है। पिछले मुक़ाबले में मलान की जगह फिल साल्ट को मौका मिला था। हालांकि उस मैच में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
इंग्लैंड: जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), एलेक्स हेल्स, फिलिप साल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, लियम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम करन, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन, आदिल रशीद।
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी।