13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

World cup 2023: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को दिया 358 रनों का लक्ष्य, डिकॉक और वन डर डुसेन ने जड़े शतक

दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में तीन विकेट खोकर 357 रन बनाए हैं। अफ्रीकी टीम के लिए क्विंटन डिकॉक और वन डर डुसेन ने शतक लगाए। डुसेन ने 118 गेंद पर 133 रन बनाए। डिकॉक ने 116 गेंद पर 114 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने दो विकेट लिए।

2 min read
Google source verification
kock_dussen.png

New Zealand vs South Africa, World cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का 32वां मुक़ाबला न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुक़ाबले में दक्षिण अफ्रीका ने सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक और रासी वन डर डुसेन के शतकों की मदद से न्यूजीलैंड के सामने 358 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में तीन विकेट खोकर 357 रन बनाए हैं। डिकॉक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इस वर्ल्ड कप में अपना चौथा शतक जमाया। उन्होंने 116 गेंद पर तीन सिक्स और 10 चौके की मदद से 114 रनों की पारी खेली। उनके अलावा रासी वन डर डुसेन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए इस वर्ल्ड कप में दूसरा शतक जड़ा। डुसेन ने 118 गेंद पर 9 चौके और 5 सिक्स की मदद से 133 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउथी एन सबसे ज्यादा दो विकेट झटके।

पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत धीमी रही। 38 रन पर दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट गिरा। कप्तान तेम्बा बावुमा 28 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए। ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें डेरिल मिचेल के हाथों कैच कराया। इसके बाद क्विंटन डिकॉक और रासी वन डर डुसेन ने कीवी गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 200 रन जोड़े।

238 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का दूसरा विकेट गिरा। टिम साउदी ने क्विंटन डिकॉक को ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच कराया। डिकॉक के बाद 316 के अकोर पर वन डर डुसेन भी पवेलियन लौट गए। उन्हें साउदी ने बोल्ड मारा। इसके बाद डेविड मिलर ने पारी को आगे बढ़ाया और अर्धशतक लगाया। आखिरी ओवर में मिलर आउट हुए। उन्हें जेम्स नीशम ने डेरिल मिशेल के हाथों कैच आउट कराया।

मिलर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंद पर चार सिक्स और दो चौके की मदद से 53 रन बनाए। उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 7 गेंद पर 15 रन बनाए। वहीं एडेन मार्करम ने आखिरी गेंद पर सिक्स लगाया। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी के अलावा जेम्स नीशम और ट्रेंट बोल्ट ने एक - एक विकेट झटके।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग