Rohit Sharma on Bazball: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज भारत ने 4-1 से जीत ली है। भारत ने धर्मशाला टेस्ट में इंग्लैंड को पारी और 64 रन से बड़ी जीत दर्ज की है। भारत की जीत के बाद अब एक बार फिर से इंग्लैंड के बैजबॉल क्रिकेट को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बेन स्टोक्स की अगुवाई में इंग्लैंड बीते 18 महीनों से बैजबॉल शैली क्रिकेट खेल रहा था, लेकिन भारत में उनके बैजबॉल की जमकर धज्जियां उड़ीं। अब भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी बैजबॉल को लेकर बड़ा बयान दिया है। रोहित शर्मा के इस बयान से प्रतीत होता है कि वह बेन स्टोक्स को नसीहत दे रहे हैं।