IPL Mega Auction 2025: आईपीएल 2024 का आगाज होने में अब सिर्फ 12 दिन का समय शेष है। आईपीएल का ये 17वां सीजन होगा, जिसके तहत पहला मुकाबला 22 मार्च को गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। से पहले आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि आईपीएल 2025 के लिए खिलाडि़यों का मेगा ऑक्शन होगा। ऐसे में पूरी टीम बदल जाएंगी। आइये जानते हैं कि आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले एक टीम कितने प्लेयर्स को रिटेन कर सकेगी।