
नई दिल्ली। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता शाहरुख खान की खेल के प्रति दिवानगी किसी से छुपी नहीं है। किंग खान कई बार खेल प्रधान फिल्मों में भी अभिनय कर चुके है। साथ ही वे कई लीग टीमों के मालिक भी है। इंडियन प्रीमियर लीग में वे कोलकाता नाइटराइडर्स के मालिक है। वे अपनी टीम की मैच के दौरान खिलाड़ियों की हौफलाआजफाई के लिए मैदान में भी मौजूद रहते है। रविवार को कोलकाता में खेले गए मैच के दौरान भी किंग खान अपनी टीम को चियर करते दिखे। अब किंग खान ने अपने बेटे अबराम को लेकर अपनी बड़ी इच्छा जाहिर की है। शाहरुख की चाहत है कि उनका छोटा बेटा अबराम बड़ा होकर भारत की ओर से हॉकी खेले।
क्या कहा शाहरुख खान ने -
केकेआर के समर्थन के लिए बेटे अबराम और बेटी सुहाना के साथ कोलकाता पहुंचे शाहरुख ने कहा कि अबराम ने अभी क्रिकेट खेलना शुरू नहीं किया है। अभी वह थोड़ा फुटबॉल खेलता है। आगे उन्होंने कहा कि मैं चाहूंगा कि वह भारत के लिए हॉकी खेले। बता दें कि शाहरुख खान ने अभिनय की दुनिया में भी हॉकी कोच का एक बेहद लोकप्रिय रोल प्ले किया था।
चक दे इंडिया में मेन हीरो -
शाहरुख खान की सफल फिल्मों में चक दे इंडिया की गिनती भी होती है। 2007 में आई फिल्म में शाहरुख ने भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच कबीर खान की भूमिका अदा की थी। फिल्म में आपने देखा होगा कि कबीर बतौर हॉकी खिलाड़ी जो जीत हासिल नहीं कर पाता है, उसे अपनी टीम से हासिल करवाता है।
पहले मैच में केकेआर को मिली शानदार जीत -
आईपीएल के मौजूदा सत्र में केकेआर ने अपने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर को चार विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के बाद शाहरुख और सुहाना मैदान का चक्कर लगाते भी देखे गए। बेंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 176 रन बनाए थे। सुनील नरेन की आतिशी अर्धशतकीय पारी के बूते केकेआर ने इस लक्ष्य को 19वें ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया।
Published on:
09 Apr 2018 07:16 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
