scriptशिखर धवन ने पाक क्रिकेटरों को दी नसीहत, पहले अपना देश देखो | Shikhar Dhawan advice Pak cricketers 1st see at your country | Patrika News
क्रिकेट

शिखर धवन ने पाक क्रिकेटरों को दी नसीहत, पहले अपना देश देखो

पाकिस्तानी क्रिकेटर आए दिन भारत के घरेलू मामले में जहरीले बोल बोलते रहते हैं। इसी बात पर खफा होकर शिखर धवन ने उन्हें लताड़ लगाई है।

नई दिल्लीSep 29, 2019 / 07:10 pm

Mazkoor

Shikhar Dhawan

नई दिल्ली : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के घरेलू मामले में अक्सर दखल देते हैं। वह अक्सर कश्मीर को लेकर विवादित बयान देते रहते हैं। इसी बात पर खफा टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने उन्हें फटकार लगाया। उन्होंने कहा कि वे भारत के आपसी मामलों में वो दखल न दें और भारत को लेकर बयानबाजी न करें। एक टीवी चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तानियों को पहले अपना देश देखना चाहिए। इसके बाद ही दूसरे देशों के मामलों में टांग अड़ाना चाहिए।

हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष बनने के बाद अजहर ने टीआरएस अध्यक्ष से मांगी मदद

बाहरी लोगों की सलाह नहीं चाहिए

धवन ने कहा कि अगर कोई हमारे देश के बारे में कोई कुछ भी कहेगा तो हमें खड़ा होना पड़ेगा। हमें ऐसे बाहरी लोगों की जरूरत नहीं है, जो हमारे देश पर बयानबाजी करें। सबसे पहले उन्हें यह देखना चाहिए कि उनका खुद का देश कैसा है। उन्होंने मिसाल देते हुए कहा कि जिनके घर कांच के होते हैं वो दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंका करते।

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर बोले शिखर धवन, उन्हें पता है कि कब कहना है क्रिकेट को अलविदा

2018 में भी शाहिद आफरीदी को दिया था मुंहतोड़ जवाब

ऐसा नहीं है जब शिखर धवन ने पहली बार पाकिस्तान पर हमला बोला है। पिछले साल वह कश्मीर के मसले पर शाहिद आफरीदी को नसीहत दे चुके हैं। उन्होंने कहा के कश्मीर पर दिए गए विवादित बयान पर उन्हें मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा था कि पहले खुद के देश की हालत सुधारो। अपनी सोच अपने पास रखो। अपने देश में जो हम कर रहे हैं, वह अच्छा है और आगे जो करना है, वह भी अच्छे से पता है। ज्यादा दिमाग मत लगाओ।

Home / Sports / Cricket News / शिखर धवन ने पाक क्रिकेटरों को दी नसीहत, पहले अपना देश देखो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो