
नई दिल्ली : महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की एक चर्चा खत्म नहीं होती कि दूसरी फिर शुरू हो जाती है। अब इस चर्चा में भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी कूद पड़े हैं। उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास न लेने के फैसले का सम्मान करते हुए कहा कि वह समय आने पर खुद संन्यास ले लेंगे। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। इसी तरह संन्यास का अहम फैसला भी वह समय पर ले लेंगे।
धोनी को पता है कब संन्यास लेना है
एक टीवी कार्यक्रम में धवन ने कहा कि धोनी हर खिलाड़ी का मजबूत और कमजोर पक्ष जानते हैं। इसलिए वह अपने भविष्य पर भी सही फैसला लेंगे। बता दें कि शिखर धवन ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही टीम इंडिया में डेब्यू किया था। उन्होंने कहा कि धोनी काफी लंबे समय से खेल रहे हैं और उन्हें पता है कि कब संन्यास लेना है। यह उनका फैसला होगा।
पूरी टीम धोनी का सम्मान करती है
उन्होंने कहा कि बड़े खिलाड़ी की खास बात यही होती है। वह प्रत्येक खिलाड़ी की योग्यता जानते हैं और यह भी जानते हैं कि किसे कब तक मौका देना चाहिए। वह एक खिलाड़ी के भीतर छिपे चैम्पियन को निकालना जानते हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने जो सफलता हासिल की है, वह इस बात को बताती है कि उनका कंट्रोल ही उनकी सबसे बड़ी काबिलियत है। उन्होंने कहा कि कप्तान विराट कोहली समेत पूरी टीम धोनी का सम्मान करती है। धोनी बतौर कप्तान काफी सफल रहे हैं। हम सभी उनके शुक्रगुजार हैं और उनका सम्मान करते हैं। यही बात विराट कोहली के लिए भी लागू होती है।
धोनी ने विराट की काफी मदद की है
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के बीच के संबंधों पर बात करते हुए शिखर धवन ने कहा कि विराट कोहली जब युवा थे, तब बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उनका काफी मार्गदर्शन किया है। धोनी ने हमेशा विराट की मदद की है। यही एक अच्छे कप्तान की विशेषता होती है।
Published on:
28 Sept 2019 04:36 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
