scriptधोनी को लेकर मुशर्रफ ने किया था अजीबो गरीब सवाल, गांगुली ने कर दी थी बोलती बंद | Sourav Ganguly Ms Dhoni Pervez Musharraf Hilarious Response India Vs Pakistan Team Selection Remark | Patrika News
क्रिकेट

धोनी को लेकर मुशर्रफ ने किया था अजीबो गरीब सवाल, गांगुली ने कर दी थी बोलती बंद

2006 में सौरव गांगुली की कप्तानी वाली भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर गई थी। तब मुशर्रफ ने सौरव गांगुली से पूछा था कि आप धोनी को कहां से लेकर आए हैं। दादा ने इसका ऐसा जवाब दिया था कि मुशर्रफ की बोलती बंद हो गई थी।

Feb 05, 2023 / 12:37 pm

Siddharth Rai

musarraf.png

Pervez Musharraf Mahendra Singh Dhoni: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का रविवार सुबह दुबई में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 79 साल के मुशर्रफ कई महीने से अस्पताल में भर्ती थे और अमाइलॉइडोसिस नाम की बीमारी से जूझ रहे थे। परवेज मुशर्रफ को क्रिकेट बहुत पसंद था और वे पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैन थे। मुशर्रफ हमेशा धोनी के लंबे बालों की तारीफ करते थे।

2006 में सौरव गांगुली की कप्तानी वाली भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर गई थी। इस दौरे में महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला जमकर बोला था। धोनी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी को लेकर चर्चा में आए थे। तब मुशर्रफ ने धोनी को लेकर भारतीय कप्तान से एक अजीबो गरीब सवाल किया था। जिसपर दादा ने पाकिस्तानी राष्ट्रपति को करारा जवाब दिया था। दरअसल मुशर्रफ ने दादा से पूछा कि तुम धोनी को कहां से ले आए?

तब दादा ने कहा, ‘वह वाघा बॉर्डर के पास टहल रहा था और हमारी टीम ने उन्हें भारतीय कैंप में शामिल कर लिया।’ दादा का यह जवाब सुन मुशर्रफ शांत हो गए। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अपने शुरुआती वर्षों में एमएस धोनी अपनी हेयर स्टाइल को लेकर भी काफी प्रसिद्ध थे। परवेज मुशर्रफ को धोनी की हेयर स्टाइल इतनी पसंद थी कि उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान को बाल नहीं काटने की सलाह भी दी थी।

मुशर्रफ की यह टिप्पणी लाहौर में भारत और पाकिस्तान के बीच तीसरे एकदिवसीय मैच के बाद आई थी, जहां धोनी ने 46 गेंद में नाबाद 72 रन की पारी खेली थी। उनकी पारी के दम पर भारत ने 289 के स्कोर का पीछा करते हुए मैच जीत लिया था। धोनी उस मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे।

Home / Sports / Cricket News / धोनी को लेकर मुशर्रफ ने किया था अजीबो गरीब सवाल, गांगुली ने कर दी थी बोलती बंद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो