
Srilanka squad World cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन पांच अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच भारत में किया जाएगा। क्रिकेट का महाकुम्भ कहे जाने वाले इस टूर्नामेंट के लिए श्रीलंका ने अपने 15 सदस्यीय स्क्वॉड घोषणा कर दी है। टीम को एक बड़ा झटका लगा है। चोट के चलते श्रीलंका टीम के लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा तेज गेंदबाज दुष्मंथ चमीरा को बाहर करना पड़ा है।
लंका प्रीमियर लीग के साल 2023 सीजन के आखिर में चोटिल होने के बाद से बाहर चल रहे हसरंगा की वर्ल्ड कप में सभी को वापसी की उम्मीद थी। अब हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से मेगा इवेंट में हिस्सा नहीं ले पायेंगे। इसके अलावा दुष्मंथा चमीरा अपने कंधे की चोट से उबरने में विफल रहे हैं और इस वजह से वह भी वनडे विश्व कप टीम से बाहर हो गए हैं।
श्रीलंकाई टीम उनकी एशिया कप टीम के समान दिखती है, दिलशान मदुशंका और लाहिरू कुमारा ने टीम में वापसी की है क्योंकि बिनुरा फर्नांडो और प्रमोद मदुशन को बाहर कर दिया गया है। टीम की घोषणा करते हुए, श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने एक बयान में कहा, 'वानिंदु हसरंगा को 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया है क्योंकि खिलाड़ी अभी भी चोट से उबरने की प्रक्रिया में है। उनकी रिकवरी पर नजर रखी जाएगी, और अगर उन्हें खेलने के लिए फिट घोषित किया जाता है, तो टूर्नामेंट के दौरान टीम के किसी सदस्य के चोटिल होने की स्थिति में उन्हें प्रतिस्थापन के रूप में माना जाएगा।'
31 वर्षीय तेज गेंदबाज चमीरा आखिरी बार श्रीलंका के लिए जून में अफगानिस्तान के खिलाफ और विश्व कप क्वालीफायर के वार्म-अप में दिखाई दिए थे। इसके बाद पेक्टोरल मांसपेशियों के क्षतिग्रस्त होने के कारण वह शुरू में जिम्बाब्वे में विश्व कप क्वालीफायर से चूक गए। ठीक होने के बाद अगस्त में लंका प्रीमियर लीग में खेलते समय उन्हें एक और चोट लग गई। इसके अलावा, वह टखने की चोट के कारण पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप से चूक गए थे।
हसरंगा ग्रेड-थ्री हैमस्ट्रिंग चोट के कारण आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 से बाहर हो गए हैं।विश्व कप से पहले श्रीलंका 29 सितंबर को बांग्लादेश और 2 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेलेगा। वे 7 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टूर्नामेंट का पहला मैच खेलेंगे।
लेग स्पिनर को अगस्त में लंका प्रीमियर लीग के प्लेऑफ़ के दौरान जांघ में खिंचाव का सामना करना पड़ा, जहां उन्होंने 279 रन के साथ शीर्ष रन-स्कोरर और 19 विकेट के साथ अग्रणी विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में टूर्नामेंट का समापन किया। इसके बाद चोट के कारण स्पिनर को एशिया कप से बाहर होना पड़ा।
वर्ल्ड कप 2023 के लिए श्रीलंकाई टीम
दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (उपकप्तान), कुसल परेरा, पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दुशन हेमंथ, महीश तीक्षणा, दुनिथ वेलालगे, कसुन रजिथा, मथीश पथिराना, लहिरु कुमारा और दिलशान मदुशंक।
रिजर्व प्लयेर: चमिका करुणारत्ने
Published on:
26 Sept 2023 09:10 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
