क्रिकेट

T20 World Cup 2022: सेमीफाइनल से पहले Virat Kohli को लगी चोट, देखें वीडियो, क्या खेल पाएंगे इंग्लैंड के खिलाफ

IND vs ENG, Semifinal: भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल मैच से पहले ही चोट लग गई है। कितनी गंभीर है उनकी चोट? आइए जानते हैं।

2 min read
Virat Kohli injured

भारत के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में चल रहे है। ऐसे में कल 10 नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल मैच में टीम के साथ ही सभी भारतीय फैंस को भी उनसे बहुत उम्मीदें रहेंगी। पर आज कुछ ऐसा हुआ जिससे इन उम्मीदों को झटका लग सकता है। प्रैक्टिस के दौरान कोहली को चोट लग गई है। इससे पहले कल भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को भी प्रैक्टिस के दौरान चोट लग गई थी। हालांकि आज रोहित ने अपनी चोट पर अपडेट देते हुए बता दिया है कि उनकी चोट सिर्फ मामूली थी। पर कोहली की चोट की गंभीरता ज़्यादा है या कम?


गेंद लगने के बाद घुटनों के बल बैठे कोहली

दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ कल होने वाले सेमीफाइनल मैच से पहले आज कल रहे प्रैक्टिस सेशन के दौरान कोहली जब नेट्स में बल्लेबाज़ी की प्रैक्टिस कर रहे थे, तभी हर्षल पटेल की फेंकी हुई गेंद कोहली को ग्रोइन में लगी। इसके बाद कोहली वहीँ पर घुटनों के बल बैठ गए और फिर मैदान से बाहर चले गए। ऐसे में सोशल मीडिया पर 'कोहली सेमीफाइनल मैच के लिए पूरी तरह से फिट रहेंगे या नहीं' विषय पर अटकलेँ तेज़ हो गई हैं।

क्या गंभीर है कोहली की चोट?

इस घटना के कुछ समय बाद ही यह खबर आई है कि कोहली ठीक है और उन्हें लगी चोट गंभीर नहीं है। ऐसे में वह इंग्लैंड के खिलाफ कल 10 नवंबर को होने वाले सेमीफाइनल मैच में खेलने के लिए तैयार रहेंगे।

यह भी पढ़ें- "आउट होने तक सूर्यकुमार यादव ने कर दिया मेरा मर्डर", जानिए किसने और क्यों ऐसा कहा

Also Read
View All

अगली खबर