नई दिल्ली। पाकिस्तान के 22वें प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में गए नवजोत सिंह सिद्दू अब भारत आ चुके है। लेकिन पाकिस्तान में बिताए अपने पलों को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रही है। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से गले मिलकर सिद्दू ने जो विवाद खड़ा किया है, उस पर उन्हीं की पार्टी कांग्रेस के लोग भी उनके साथ नहीं है। अब पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी सिद्दू के इस कदम पर उनको जमकर लताड़ लगाई है।