4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री ने बयां किया दर्द, सोशल मीडिया पर बोलीं- दिसंबर से सोई नहीं हूं

धनश्री ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डालते हुए लिखा, ' दिसम्बर से सोई नहीं हूं ब्रो।' उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इसके बाद फैन्स उनकी तबीयत को लेकर कयास लगा रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
chahal_dhana.png

Yuzvendra chahal wife dhanashree verma: भारतीय टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। धनश्री यूट्यूबर के साथ-साथ एक बेहतरीन डांसर भी हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन उनकी रील्स वायरल होती रहती हैं। इसी बीच धनश्री ने वीडियो जारी कर बताया है कि वे दिसंबर से सोई नहीं हैं।

धनश्री ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डालते हुए लिखा, ' दिसम्बर से सोई नहीं हूं ब्रो।' उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इसके बाद फैन्स उनकी तबीयत को लेकर कयास लगा रहे हैं। दरअसल धनश्री इन दिनों डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' का हिस्सा हैं। वह डांस शो की तैयारी में बिजी थीं। माना जा रहा है कि उनकी स्लीपलेस नाइट की वजह यही है। धनश्री को 'झलक दिखला जा' में वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली है। उन्होंने खुद बताया है कि वो कई स्टूडियो में जाकर लगातार प्रैक्टिस कर रही हैं। उन्होंने कोरियाग्राफर और डांसर-एक्टर सागर पारेख को पार्टनर बनाया है।

बता दें युजवेंद्र चहल और धनश्री लॉकडाउन के दौरान मिले थे। चहल ने लॉकडाउन में डांस करने का फैसला किया और धनश्री से संपर्क किया जो ऑनलाइन ट्यूशन कर रही थी। युजवेंद्र चहल ने उनसे अपना स्टूडेंट बनने के लिए संपर्क किया और वह राजी हो गईं। बाद में चहल अपनी टीचर धनश्री वर्मा को ही दिल दे बैठे। उन्होंने आगे बताया ये कहानी पहले लॉकडाउन के दौरान की ही है। दोनों की मुलाकात पहले लॉकडाउन के दौरान वर्चुअल हुई थी। एक इंटरव्यू में धनश्री ने बताया था कि चहल ने लॉकडाउन के दौरान उनकी ऑनलाइन क्लास ज्वॉइन की थी और इस दौरान ही वह उन्हें दिल दे बैठे।