script3 माह की बच्ची से 17 वर्षीय लड़के ने किया रेप, मासूम को तड़पता छोड़ आरोपी फरार | 3 month old girl raped by 17 year old boy in etah | Patrika News
एटा

3 माह की बच्ची से 17 वर्षीय लड़के ने किया रेप, मासूम को तड़पता छोड़ आरोपी फरार

यूपी के एटा जिले में महज तीन माह की मासूम को खिलाने के बहाने लड़के ने किया दुष्कर्म।

एटाAug 16, 2021 / 03:59 pm

lokesh verma

rape.jpg
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
एटा. यूपी के एटा जिले में महज तीन माह की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 17 वर्षीय लड़का खिलाने के बहाने बच्ची को झाड़ियों में ले गया और उसके साथ रेप किया। फिलहाल बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें आई हैं। उधर, एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। आरोपी घटना के बाद से ही फरार है। उन्होंने आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी का दावा किया है।
यह भी पढ़ें- मंदिर में पूजा करने गई युवती के अपहरण का प्रयास, बचाने पहुंचे युवक की गोली मारकर हत्या

बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि 17 वर्षीय लड़का उसकी तीन माह की बच्ची को खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। इसके बाद वह बीटिया को झाड़ियों में ले गया और बलात्कार किया। वहीं गांव की रहने एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उन्होंने बच्ची के रोने की आवाज सुनी थी। जब वह मौके पर पहुंची तो आरोपी लड़का खून से सने अपने कपड़े साफ करने का प्रयास कर रहा था। जब उन्होंने लड़के से पूछा तो वह भाग खड़ा हुआ। इधर, खून से लथपथ बच्ची को परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसके प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट बताते हुए भर्ती कर लिया।
पुलिस ने आरोपी लड़के के खिलाफ धारा 376 और पॉक्सो एक्ट में केसद दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश में चार टीमें लगाई हैं। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से ही फरार है। उन्होंने कहा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो