scriptबिहारः नीतीश से नाराज चल रहे JDU नेता उपेंद्र कुशवाहा के काफिले पर हमला, आरा में फेंके गए पत्थर | Bihar: Attack on JDU Leader Upendra Kushwaha stone pelt in Arrah | Patrika News
क्राइम

बिहारः नीतीश से नाराज चल रहे JDU नेता उपेंद्र कुशवाहा के काफिले पर हमला, आरा में फेंके गए पत्थर

Attack on JDU Leader Upendra Kushwaha: बिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है। बिहार के आरा जिले में जदयू के वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुशवाहा के काफिले पर हमला हुआ है। अज्ञात असामाजिक तत्वों ने उपेंद्र कुशवाहा के काफिले पर पथराव किया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
 

नई दिल्लीJan 30, 2023 / 07:49 pm

Prabhanshu Ranjan

upendra_kushwaha.jpg

Bihar: Attack on JDU Leader Upendra Kushwaha stone pelt in Arrah

Attack on JDU Leader Upendra Kushwaha: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के कुछ शीर्ष नेताओं से नाराज चल रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुशवाहा के काफिले पर हमला हुआ है। उपेंद्र कुशवाहा के काफिले पर हमला आरा जिले के जगदीशपुर में नायका टोला मोड़ के पास हुआ। हमले के बारे में खुद उपेंद्र कुशवाहा ने ट्ववीट करते हुए जानकारी दी है। उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट किया, “कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव किया। जब सुरक्षाकर्मी उनके पीछे दौड़े तो सभी भाग गए।” उपेंद्र कुशवाहा के काफिले पर हमले का एक वीडियो भी सामने आया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो ट्वीट किया है। जिसमें जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा नजर आ रहे हैं। साथ ही कुछ लोग एक आदमी को पिटाई करते हुए नजर आ रहे है। उपेंद्र कुशवाहा पहले केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं। कुछ माह पहले उन्होंने अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का जदयू में विलय कर दिया था।

 

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

उपेंद्र कुशवाहा के काफिले पर हमले की जानकारी सामने आते ही पुलिस छानबीन में जुट गई है। दूसरी ओर उपेंद्र कुशवाहा पर हमले की बात से बिहार का सियासी पारा हाई होने की चर्चा है। बीते कुछ दिनों से उपेंद्र कुशवाहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के अन्य नेताओं के तल्खी बढ़ी है। ऐसे में उनके काफिले पर हमला सरकार और प्रशासन पर बड़ा सवाल है।

 

https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw


तीन दिन पहले नीतीश-तेजस्वी पर बोला था हमला


हमले के बाबत जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि बक्सर से पटना लौटते समय भोजपुर जिले के जगदीशपुर में नायका टोला मोड़ के पास उनके काफिले पर हमला किया गया है। तीन दिन पहले ही उपेंद्र कुशवाहा ने पटना में पीसी कर नीतीश कुमार, जदयू अध्यक्ष ललन सिंह और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर कई हमला किए थे।

https://twitter.com/NitishKumar?ref_src=twsrc%5Etfw

 

नीतीश पर लगाया था तवज्जो नहीं देने का आरोप

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि लगातार दो वर्षों में जब-जब हमने उनको (नीतीश कुमार) फोन किया, उन्होंने कभी भी तवज्जो नहीं दिया। मैं आज भी कहता हूं कि अगर आज भी मुख्यमंत्री जी कहेंगे तो मैं उनसे बात करने के लिए तैयार हूं। मुझे दर्द है कि पार्टी आज कमजोर हो रही है। कुशवाहा ने जदयू छोड़ने की अटकलों पर यह भी कहा था कि नीतीश कुमार के कहने से मैं पार्टी नहीं छोड़ दूंगा। बाप-दादा की संपत्ति को छोटा भाई नहीं छोड़ेगा।

यह भी पढ़ें – बेटे की कसम खाकर उपेंद्र कुशवाहा का नीतीश पर हमला, पार्टी छोड़ने पर कही ये बात

Home / Crime / बिहारः नीतीश से नाराज चल रहे JDU नेता उपेंद्र कुशवाहा के काफिले पर हमला, आरा में फेंके गए पत्थर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो