27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार: 24 घंटे में अपहरण के बाद हत्या की 2 वारदातें, कारोबारी के बाद बैंक मैनेजर का कत्ल

बिहार के मुजफ्फरपुर में फिरौती न मिलने पर कारोबारी की हत्या का मामला शांत नहीं पड़ा था कि नालंदा में अपहरण के बाद दूसरी हत्या ने सनसनी मचा दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 3 Oct 2018, 1:31 PM IST

news

बिहार: 24 घंटे में अपहरण के बाद हत्या की 2 वारदातें, कारोबारी के बाद बैंक मैनेजर की हत्या

नई दिल्ली: बिहार के मुजफ्फरपुर में फिरौती न मिलने पर कारोबारी की हत्या का मामला शांत नहीं पड़ा था कि नालंदा में अपहरण के बाद दूसरी हत्या ने सनसनी मचा दी है। यहां शेखपुरा से अगवा हुए बैंक मैनेजर की हत्या कर दी गई है। दोनों ही हत्याएं अपरण के बाद फिरौती न मिलने से हुई हैं। जयवर्धन मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक थे और कसार शाखा में पदस्थापित थे। वहीं, 24 घंटे के भीतर अपरहण के बाद हुई हत्या की दूसरी वारदात से लोगों में भारी दशहत का माहौल है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

ताबड़तोड़ घटनाओं से दहला बिहार, 365 दिन में 22 हजार जघन्य आपराधिक मामले दर्ज

आपको बता दें कि मूल रूप से नालंदा जिला के बड़गांव के रहने बैंक मैनेजर 5 दिन पहले उस समय अगवा कर लिए गए थे, जब वह शाम को कसार स्थित बैंक शाखा से घर बड़गांव जा रहे थे। इस दौरान बीच रास्ते में खड़े अपराधियों ने उनका अपहरण कर लिया था। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने बैंक मैनेजर के मोबाइल की तो आखिरी लोकेशन शेखपुरा नालंदा सीमा पर खराट मोड़ पाई गई। पुलिस जांच को दौरान बैंक मैनेजर का मोबाइल नवादा जिला स्थित एक के इलाके से मिला था।

बिहार: उपवास के चलते गंगा में नहाने गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बना कर इंटरनेट पर डाला

वहीं, मुजफ्फरपुर से अपहरणकर्ताओं ने फिरौती न मिलने पर एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। कारोबारी का दो दिन पूर्व अपहरण किया गया था, जिसके बाद हत्यारों ने परिजनों से 1.5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। बुधवार को कारोबारी का शव मिलने से शहर में दशहत का माहौल पैदा गया है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसको पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।