scriptअब बिहार के गया में दलित लड़की से गैंगरेप, पीड़िता ने की खुदकुशी | Bihar: Gang Rape in Gaya | Patrika News
क्राइम

अब बिहार के गया में दलित लड़की से गैंगरेप, पीड़िता ने की खुदकुशी

हाथरस के बाद बिहार के गया ( Gang Rape in Gaya ) में दलित लड़की से गैंगरेप
अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज, अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं

Oct 03, 2020 / 11:45 am

Kaushlendra Pathak

Bihar: Gang Rape in Gaya

गया में दलित लड़की से गैंगरेप।

नई दिल्ली। यूपी के हाथरस गैंगरेप ( Hathras Gang Rape ) से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। इस घटना को लेकर लोगों काफी रोष है। आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की जा रही है। लेकिन, इसी बीच बिहार से एक और गैंगरेप ( Gang Rape ) की घटना सामने आई है। गया ( Gaya Gang Rape ) जिले में एक दलित लड़की के साथ गैंगरेप किया गया है। इतना ही नहीं वारदात के बाद पीड़िता ने खुदकुशी कर ली है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
पढ़ें- NIA की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, इस्लामिक स्टेट समूह अल-हिंद ने दक्षिण भारत के जंगलों में स्थापित करने की साजिश रची

दलित लड़की से गैंगरेप

घटना के गया के कोंच थाने की है। पीड़िता के परिजन का कहना है कि लड़की गांव में ही एक बर्थडे पार्टी में गई थी। पार्टी से जब वह लौट रही थी तो गरारी गांव के रहने वाले कुछ लड़के उसे जबरदस्ती उठाकर सुनसान जगह पर ले गए और पूरी रात गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इधर, बर्थडे पार्टी से जब लड़की घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। वहीं, सुबह लड़की अचानक अपने घर पहुंची और रोती हुई कमरे के अंदर चली गई। काफी समय तक लड़की कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया और आवाज भी लगाई। लेकिन, पीड़ित लड़की ने कोई रिस्पॉंस नहीं दिया। इसके बाद परिजन दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर घुसे। अंदर का नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गई। लड़की फंदे से लटक रही थी। परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा और हॉस्पिटल ले गए। लेकिन, मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पटना में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पढ़ें- हाथरस के बाद अब कैमूर में खौफनाक गैंगरेप, सबूत मिटाने के लिए लड़की को पैरों से कीचड़ में दबा रहे थे आरोपी

अब तक नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी

वहीं, इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम पीड़िता के घर पहुंची और परिजनों के बयान पर FIR दर्ज की। साथ ही डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की मां ने गरारी के रहने कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तार नहीं हुई है। पुलिस का कहना जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। इधर, इस घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है और पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

Home / Crime / अब बिहार के गया में दलित लड़की से गैंगरेप, पीड़िता ने की खुदकुशी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो