scriptबिहार: उपद्रव के बाद पुलिस लगातार कर रही गश्त, 50 से अधिक उपद्रवी गिरफ्तार | Bihar Police patroling after nuisance, more than 50 arrested | Patrika News
क्राइम

बिहार: उपद्रव के बाद पुलिस लगातार कर रही गश्त, 50 से अधिक उपद्रवी गिरफ्तार

बिहार के जहानाबाद में मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के दौरान उपद्रव
युवक की गोली मारकर हत्या
50 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

नई दिल्लीOct 12, 2019 / 04:34 pm

Shivani Singh

नई दिल्ली। बिहार के जहानाबाद में मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के दौरान गुरुवार को दो गुटों के बीच हुए उपद्रव के बाद शनिवार को स्थिति में कुछ सुधार देखने को मिला है। शहर में हालांकि तनाव का माहौल पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है और पुलिस लगातार गश्त कर रही है। दोनों पक्षों की ओर से 50 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें

धारा 370 हटने के बाद कश्मीर में सोमवार से शुरू जाएगी पोस्टपेड मोबाइल सेवा

जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि गुरुवार के बाद शुक्रवार को स्थिति बिगड़ गई थी, मगर आज शनिवार को स्थिति में सुधार हुआ है। अब तक दोनों पक्षों की ओर से 50 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उपद्रव में शामिल अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।’जहानाबाद के बाजार शनिवार को भी बंद हैं और एहतियात के तौर पर इंटरनेट को भी बंद रखा गया है। कुमार ने कहा कि स्थिति सामान्य होने तक इंटरनेट सेवा बहाल नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें

IND vs SA: सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए मैदान के बीच में जा पहुंचा संदिग्ध

गौरतलब है कि उपद्रवियों के जत्थे में शामिल तीन युवकों ने शुक्रवार को शहर के जाफरगंज मोहल्ले में विष्णु कुमार नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद शहर की स्थिति बिगड़ गई थी। इसके बाद कई स्थानों पर पत्थरबाजी की घटना देखने को मिली। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विभिन्न जिलों से अतिरिक्त सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया है।

Home / Crime / बिहार: उपद्रव के बाद पुलिस लगातार कर रही गश्त, 50 से अधिक उपद्रवी गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो