scriptदाऊद का करीबी दानिश अली को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया, अब कास्कर को इंडिया लाने की तैयारी | Dawood close friend danis Ali arrested by Mumbai Crime Branch | Patrika News
क्राइम

दाऊद का करीबी दानिश अली को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया, अब कास्कर को इंडिया लाने की तैयारी

दाऊद इब्राहिम दानिश मूल रूप से दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके का रहने वाला है।

Jan 08, 2019 / 02:58 pm

Dhirendra

daud

दाऊद का करीबी दानिश अली को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया, अब कास्कर को इंडिया लाने की तैयारी

नई दिल्‍ली। अमरीका में ड्रग तस्करी और हथियार आपूर्ति मामले में सजा पूरी होने के बाद दाऊद इब्राहिम के करीबी दानिश अली को बीस दिन पहले क्राइम ब्रांच के अधिकारी उसे लेकर भारत आ गए थे। लेकिन सुरक्षा कारणों से इस जानकारी को गुप्त रखा गया था। भारत आने के बाद उसे मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। दानिश के बाद अब खुफिया अधिकारी दाऊद के दूसरे करीबी सोहेल कास्कर को भारत लाने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि कास्‍कर अमरीका में रहता है। भारतीय अधिकारी अभी भी उसे राजनयिक चैनलों के माध्यम से प्रत्यर्पित करवाने की कोशिश में जुटे हैं।
अहम जानकारी मिलने की उम्‍मीद
दाऊद के करीबी सहयोगी दानिश अली को सफलता पूर्वक भारत लाने के बाद जांच अधिकारी लगातार उससे पूछताछ कर रहे हैं। जबकि सोहेल कासकर अमेरिका में है। प्रत्यर्पित होने के बाद दानिश अली को मुंबई क्राइम ब्रांच ने जालसाजी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। दानिश मूल रूप से दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके का निवासी है। उसका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। अब उसे दिल्ली स्पेशल सेल को सौंपा जाएगा क्योंकि उसके खिलाफ दिल्ली में कई मामले दर्ज हैं। इस बीच पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को उम्मीद है कि दानिश अली से पूछताछ के दौरान सोहेल कासकर और दाऊद इब्राहिम के गैंग से जुड़ी अहम जानकारी मिल सकेगी। साथ ही उनके गिरोह के अंतरराष्ट्रीय ठिकानों और उनके दूसरे सहयोगियों के बारे में भी जानकारी मिलने की उम्‍मीद है।

Home / Crime / दाऊद का करीबी दानिश अली को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया, अब कास्कर को इंडिया लाने की तैयारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो