scriptमुंबई में महिला पुलिसकर्मी के साथ रेप, वीडियो बनाकर दोस्तों में बांटा, तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज | female cop raped in mumbai fir registered against three accused | Patrika News
क्राइम

मुंबई में महिला पुलिसकर्मी के साथ रेप, वीडियो बनाकर दोस्तों में बांटा, तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

मुंबई में एक महिला पुलिसकर्मी के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि शादी का वादा कर पहले एक व्यक्ति ने उसके साथ संबंध बनाए और इस दौरान घटना का वीडियो भी बना लिया।

नई दिल्लीJun 15, 2021 / 09:09 am

Shaitan Prajapat

female cop raped

female cop raped

नई दिल्ली। देश में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ बढ़ रहे अपराध थमने काम नाम नहीं ले रहे है। सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ी जा रही है। देश में महिला पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं है। ऐसे में आम महिलाओं की सुरक्षा की क्या उम्मीद की जा सकती है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक महिला पुलिसकर्मी के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़िता मेघवाड़ी पुलिस स्टेशन में बतौर असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर तैनात है। पीड़िता ने इस संबंध में तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने शादी का झासा देकर महिला पुलिसकर्मी के साथ बलात्कार किया और उसका एक वीडियो भी बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल करने लगा।

शादी का साझा देकर बलात्कार कर बनाया वीडियो
मुंबई पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी औरंगाबाद का रहने वाला है। आरोप ने एक सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए महिला पुलिसकर्मी के संपर्क में आया। धीरे—धीरे दोनों में दोस्ती हो गई। महिला पुलिसकर्मी से मिलने के लिए आरोपी मुंबई के पवई इलाके में आया था और उससे शादी करने का वादा किया था। उसी दौरान उनके बीच संबंध बने गए थे। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ अपने निजी क्षणों का वीडियो बना लिया। बाद में आरोपी अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें

दिग्विजय सिंह बोले— सत्ता में आए तो कश्मीर में आर्टिकल 370 का फैसला पलटेंगे, भाजपा ने कहा- यही तो चाहता है पाकिस्तान

ऑनलाइन दोस्ती के जाल में फंसी असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर
महिला पुलिसकर्मी की शिकायत पर 11 जून को मुंबई के मेघवाड़ी पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और आईटी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने कहा कि जीरो एफआईआर के तहत मामला पवई थाने में स्थानांतरित कर दिया गया है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि तीनों आरोपियों की तलाश जारी है।

Home / Crime / मुंबई में महिला पुलिसकर्मी के साथ रेप, वीडियो बनाकर दोस्तों में बांटा, तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो