फारूक अब्दुल्ला ने जताया आभार
दरअसल, दिग्विजय सिंह ने क्लब हाउस पर चल रही ऑडियो चैटिंग में कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो वो जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के फैसले पर दोबारा विचार करेगी। दिग्विजय के इस बयान पर फारूक अब्दुल्ला ने उन्हें धन्यवाद दिया। अब्दुल्ला ने कहा कि वे दिग्विजय सिंह जी का बहुत आभारी है। उन्होंने लोगों की भावनाओं को अन्य पार्टियों की तरह महसूस किया है जिन्होंने इस मुद्दे पर बात की है।