नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर शहर में शनिवार को आतंकवादियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। आतंकियों ने पुलिस और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम पर हमला किया है। यह घटना सोपोर के आरामपुरा की है। इस घटना में पुलिस टीम के 2 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 2 स्थानीय नागरिक भी मारे गए हैं। इसके अलावा दो जवानों समेत तीन लोग घायल हो गए हैं।