4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजरात: नौकरी से निकालने के बाद कर्मचारियों ने फैक्ट्री मालिक सहित 2 अन्य की हत्या की

गुजरात के सूरत में नौकरी से निकाले जाने के बाद कर्मचारियों में फैक्ट्री मालिक सहित 2 अन्य लोगों की हत्या कर दी है। इस दिल दहला देने वाले वारदात के बाद राज्य के गृहमंत्री हर्ष संघवी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।

2 min read
Google source verification

image

Abhishek Kumar Tripathi

Dec 25, 2022

gujarat-after-being-fired-workers-killed-the-factory-owner-and-2-others-home-minister-harsh-sanghavi-held-meeting.jpg

Gujarat: After being fired, workers killed the factory owner and 2 others, Home Minister Harsh Sanghavi held meeting

गुजरात के सूरत से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां नौकरी से निकाले जाने के बाद कर्मचारियों ने एक फैक्ट्री मालिक और उनके परिवार के 2 सदस्यों की हत्या कर दी है। सूरत डीसीपी हर्षद मेहता ने बताया कि अमरोली पुलिस थाने के तहत आने वाले वेदांता इंडस्ट्रीज के मालिक और 2 अन्य को उनके ही पूर्व के कर्मचारियों ने हत्या कर दी है। इस मामले में अब तक 1 नाबालिग सहित 2 लोगों की गिरफ्तार किया गया है, आगे की जांच जारी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हत्या की वारदात रविवार यानी आज सुबह साढ़े 9 बजे से लेकर 10 बजे की बीच हुई है।

सूरत पुलिस के अनुसार वेदांता इंडस्ट्रीज के वो कर्मचारी आज सुबह 9 बजे आए, जिन्हें फैक्ट्री के मालिक कल्पेश ढोलकिया ने लगभग 10 दिन पहले नौकरी से हटा दिया था। डीसीपी हर्षद मेहता ने बताया कि पहले दोनों कर्मचारियों की कल्पेश ढोलकिया के साथ बहस हुई और उसके बाद यह बातचीत हाथापाई में बदल गई। मारपीट के दौरान दो आरोपियों में से एक ने ढोलकिया पर चाकू से वार कर दिया।

बीच-बचाव के दौरान कल्पेश के पिता और मामा की आरोपियों ने की हत्या
वारदात के समय फैक्ट्री में मौजूद कल्पेश के पिता धनजीभाई और मामा घनश्याम राजोदिया ने बीच-बचाव किया, लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी चाकू मार दिया। इसके बाद तीनों लोगों को हास्पिटल ले जाया गया, जहां तीनों लोगों ने दम तोड़ दिया।

हत्या के बाद गृहमंत्री हर्ष संघवी ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
हत्या के बाद गुजरात के गृहमंत्री हर्ष संघवी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें स्थानीय विधायक, समुदाय के कई नेता और कई बिजनेस मैन के शामिल होने की खबर है। यह बैठक सूरत पुलिस आयुक्त कार्यालय में पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में हुई है।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक का हैवान टीचर, नौ साल के बच्चे की पीट-पीटकर की हत्या, बचाने आई मां को भी मारा