4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Crime: बस यात्री बनकर गांजे की तस्करी कर रही थी महिलाएं, चेक पोस्ट में किया गिरफ्तार

CG Crime: गांजे को सूटकेस में छुपाकर रायपुर की ओर ले जा रहे थे। बाजार में  इसकी अनुमानित कीमत लगभग 17 लाख 89 हजार रूपए बताई जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

धमतरी

image

Love Sonkar

Feb 04, 2026

CG Crime: धमतरी में बस यात्री बनकर मादक पदार्थ गांजा की तस्करी कर रही दो महिलाओं को बोराई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 35.783 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। गांजे को सूटकेस में छुपाकर रायपुर की ओर ले जा रहे थे।

बाजार में इसकी अनुमानित कीमत लगभग 17 लाख 89 हजार रूपए बताई जा रही है। दोनों महिलाओं को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

आरोपी बाजीगर बस्ती फरीदकोट वार्ड क्रमांक-24 निवासी रेखा रानी (30) पति अजय कश्यप तथा दूसरी महिला दतिया पोस्ट खामनी जिला नवरंगपुर (स्थायी पता- मथुरा उत्तर प्रदेश) निवासी कोमल चौधरी (२९) पति चैतराम हैं।