4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निक्की मर्डर केस में पुलिस का एक जवान भी था शामिल, साहिल के पिता-भाई ने भी की थी मदद

Nikki Yadav Murder Case: राजधानी दिल्ली के निक्की मर्डर केस में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। निक्की की हत्या और उसके बाद उसकी लाश को छिपाने में साहिल के परिजन और दोस्त भी उसके साथ थे। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी साहिल गहलोत के अलावा उसके पिता सहित चार और लोगों को गिरफ्तार किया है।  

3 min read
Google source verification
delhi_nikky_yadav_murder_case.jpg

Nikki Yadav Murder case: Delhi Police Arrested Sahil's Father, two cousins & 2 friends

Nikki Yadav Murder Case: निक्की मर्डर केस में शनिवार को दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस वारदात में साहिल के परिवार के लोग भी शामिल थे। दिल्ली पुलिस ने निक्की मर्डर केस में मुख्य आरोपी साहिल गहलोत के पिता, उसके दो चचेरे भाई और दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को निक्की की हत्या की जानकारी थी। उसकी लाश को छिपाने में भी इन लोगों ने मदद की थी। निक्की की हत्या और लाश को छिपाने की साजिश में दिल्ली पुलिस का एक जवान भी शामिल था। मामले की जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस के स्पेशन क्राइम सीपी रवींद्र यादव ने कहा कि सबूतों और पूछताछ के आधार पर अभी तक और 5 लोगों का रोल सामने आया है। इन 5 लोगों में मुख्य आरोपी साहिल गहलोत के पिता, उसके दो चचेरे भाई-आशीष-नवीन और दो दोस्त अमर और लोकेश शामिल है। इन सभी को शुक्रवार रात गिरफ़्तार किया गया। इन पर धारा 120बी 201, 202, 212 लगाए गए हैं। दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने यह भी बताया कि साहिल और निक्की ने पहले ही मंदिर में शादी कर ली थी।


2020 में ग्रेटर नोएडा के मंदिर में की थी शादी

निक्की और साहिल की शादी की जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी क्राइम रविंद्र यादव ने बताया कि एक अक्टूबर 2020 को साहिल और निक्की ग्रेटर नोएडा के एक आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। निक्की-साहिल की शादी कराने वाले पुजारी विपिन आर्या ने बताया कि एक अक्टूबर 2020 को वे (निक्की और साहिल) शादी करने के लिए आए थे, उन्होंने कहा था कि परिवार सहमत है लेकिन कुछ समस्या के चलते वे आ नहीं सकते। उनके साथ एक-दो लोग आए थे।

यह भी पढ़ें - निक्की यादव मर्डर केस: पढ़िए प्यार के खौफनाक अंत की पूरी कहानी


सगाई वाली रात ही निक्की की हत्या


निक्की की हत्या वाली रात के बारे में दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि साहिल की 9 तारीख को सगाई हुई थी। उसी रात साहिल निक्की के पास जाता है और रात भर वहां रुकता है। निक्की को घूमाने ले जाने के बहाने निगमबोध घाट ले जाता है। इसी दौरान हत्या की गई, चूंकि साहिल की बारात निकलने वाली थी तो घरवाले उसे ढूंढ रहे थे,तभी 4 लड़के जो गिरफ़्तार हुए हैं वे साहिल के पास पहुंचते हैं, इसके बाद मित्रांव गांव में शव को ठिकाने लगाया जाता है फिर घर जाकर साहिल धूमधाम से शादी करता है।


आरोपियों में से एक दिल्ली पुलिस का जवान

मामले की छानबीन में यह बात भी सामने आई है कि निक्की मर्डर केस का एक आरोपी दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल है। वारदात में शामिल साहिल का चचेरा भाई नवीन दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है। उसे गिरफ्तार किया जा चुका है। साहिल गहलोत के पिता, उसके दो चचेरे भाई आशीष और नवीन, दो दोस्त अमर और लोकेश पर निक्की यादव से साहिल को छुटकारा दिलाने की साजिश रचने का आरोप है।

दो दिन की पुलिस हिरासत में चारों सह आरोपी

दिल्ली की एक अदालत ने निक्की यादव हत्याकांड में साहिल गहलोत और चार सह-आरोपियों को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। गहलोत ने 10 फरवरी को कश्मीरी गेट पर 23 वर्षीय महिला की गला दबाकर हत्या कर दी थी। गिरफ्तार पांच लोगों को पुलिस ने शुक्रवार की रात कोर्ट में पेश किया था।साहिल ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि निक्की उसे किसी और से शादी करने के लिए मना कर रही थी क्योंकि वे पहले ही 2020 में अपनी शादी कर चुके थे।

यह भी पढ़ें - 2020 में शादी कर चुके थे निक्की-साहिल, साहिल के पिता-दोस्त समेत 5 गिरफ्तार

हत्या की साजिश में साहिल के साथ चारों थे शामिल

अधिकारी ने कहा, "वह उससे उसके परिवार द्वारा 10 फरवरी को तय की गई दूसरी लड़की से शादी न करने की गुहार लगा रही थी। हालांकि, साहिल ने अपने पिता, दो चचेरे भाई और दो दोस्तों के साथ साजिश रची और मृतक को अपने रास्ते से हटाने की योजना बनाई। अधिकारी ने कहा कि साहिल ने योजना को अंजाम दिया और उसकी हत्या कर दी और उसी दिन अन्य सह-आरोपी व्यक्तियों को इसके बारे में सूचित किया और फिर वे सभी शादी समारोह में आगे बढ़े।

यह भी पढ़ें - निक्की की हत्या से पहले साहिल ने सगाई में जमकर किया था डांस, पूछताछ में बताया

Story Loader