
नई दिल्ली।
Online Satta King : कोरोना वायरस ( coronavirus ) के चलते देशभर में लॉकडाउन ( Coronavirus Lockdown ) किया हुआ है। बावजूद इसके लोग लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के साथ-साथ गैरकानूनी ( Betting Business ) काम भी कर रहे है। ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ में सामने आया है। आरोप है कि सट्टा का नंबर ( Satta Number ) जानने के लिए ससुर और सूफी ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता की शादी 7 अप्रैल को हुमायूंनगर निवासी युवक के साथ हुई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादीशादी के अगले दिन ससुर सूफी संग उसके कमरे में आया और सट्टे का नंबर जानने के लिए दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि जब उसने यह बात अपने पति को बताई तो उसने तलाक दे दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बता दें कि देशभर में लॉकडाउन किया हुआ है लेकिन, सट्टे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। हाल ही में उत्तर प्रदेश, पंजाब सहित कई राज्यों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई सटोरियों को गिरफ्तार किया है।
Updated on:
14 Apr 2020 06:02 pm
Published on:
14 Apr 2020 05:59 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
