धार.
आदिवासी क्षेत्रों आज भी अंधविश्वास के कारण लोग बीमार होने पर इलाज के लिए तांत्रिक और झाड़-फूंक वालों का सहारा ले रहे हैं। बीते दिनों मप्र के धार जिले के रिंगनोद में तंत्र-मंत्र क्रिया की ऐसी खौफनाक घटना सामने आई, जिसे देख हर किसी की रुह कांप उठती है। दरअसल, यहां एक बीमार युवक को ठीक कराने के लिए परिजन तांत्रिक के पास पहुंचे थे। जिसे तांत्रिक और उसके साथी ने बड़ी ही बेरहमी से पीटा और तब तक मारते रहे, जब तक युवक की जान उसके शरीर से अलग नहीं हुई। इस घटना का वीडियो जब वायरल हुआ तो लोग भी हक्का-बक्का रह गए। इस मामले में पुलिस द्वारा हत्या का केस दर्ज कर आरोपी तांत्रिक और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। दोनों को जेल भेजा है।