2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ कि बेटी की शादी में पुलिस लेकर पहुंचा पिता, रुकवा दी शादी

लड़की के पिता ने कलेक्टर से की थी बेटी की शादी होने की शिकायत...तुरंत शिकायत पर हुआ एक्शन..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दतिया

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 20 Apr 2022, 10:08 PM IST

datia.jpg

दतिया. बेटी की शादी हर पिता की जिंदगी की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है लेकिन इससे उलट दतिया में एक पिता ने अपनी ही बेटी की शादी रुकवा दी। पिता ने पहले तो कलेक्टर से शिकायत की और फिर पुलिस के साथ शादी रुकवाने पहुंचा। मामला हैरान कर देने वाला है लेकिन जब आपको सच्चाई का पता चलेगा तो आप भी पिता की तारीफ करेंगे। तो जानिए आखिर क्या है पूरा मामला...

पिता ने रुकवाई बेटी की शादी
मामला दतिया जिले के झड़िया गांव का है। लड़की के पिता रमेश पटेल जो कि रिछरा गांव के रहने वाले हैं ने कलेक्टर से शिकायत की थी कि उनकी नाबालिग बेटी की शादी पत्नी करा रही है। शिकायत के दौरान उन्होंने ये भी बताया था कि पत्नी से हुए झगड़े के बाद वो दोनों अलग अलग रह रहे हैं और पत्नी बेटी के साथ झड़िया गांव में रहती है और अब नाबालिग बेटी की शादी लड़के वालों से लेनदेन कर करा रही है। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत महिला बाल विकास और पुलिस को शादी रुकवाने के लिए कहा। इसके बाद पिता खुद पुलिस और महिला बाल विकास के अधिकारियों के साथ गांव पहुंचा और बेटी की शादी को रुकवाया।

यह भी पढ़ें- न शौहर मिला न सैय्यां ने दिया साथ, चौखट से लौट गई बारात, जानिए पूरा मामला


जालौन से आ रही थी बारात
बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की की शादी जिस लड़के से कराई जा रही थी वो खुद भी नाबालिग था। जालौन से बारात आने वाली थी लेकिन इससे पहले ही पिता की शिकायत पर पुलिस व महिला बाल विकास की टीम गांव पहुंची और जालौन में ही बारात को रोककर शादी को रुकवा दिया। दस्तावेजों की जांच करने पर पता चला है कि जिस बेटी की शादी कराई जा रही थी उसकी उम्र अभी महज 15 साल है। ये भी बताया जा रहा है कि इस शादी को बड़े ही गुपचुप तरीके से कराया जा रहा था।

यह भी पढ़ें- शादी के मंडप से दूल्हे को उठा ले गई पुलिस, बाराती-घराती रह गए हैरान, जानिए मामला