2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

न शौहर मिला न सैय्यां ने दिया साथ, चौखट से लौट गई बारात, जानिए पूरा मामला

बसने से पहले ही उजड़ गया दुल्हन का संसार...प्रेमी की हरकत से चौखट से लौट गई बारात..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 20 Apr 2022, 4:29 PM IST

indore_dulhan.jpg

इंदौर. इंदौर में एक लड़की की शादी के दौरान ऐसा कुछ हुआ जो काफी अजीब था। बैंड बाजे के साथ बारात तो आई लेकिन कुछ ही घंटों में बिना दुल्हन को लिए वापस लौट गई। बारात लौटने के बाद दुल्हन के परिवारवालों ने उसके प्रेमी को जैसे तैसे शादी के लिए राजी किया लेकिन पहले हामी भरने के बाद ऐन वक्त पर प्रेमी भी शादी करने से पलट गया। प्रेमी के शादी करने से इंकार करने के बाद अब युवती की शिकायत पर उसके खिलाफ रेप, आईटी एक्ट और छेड़छाड़ सहित अन्य मामलों में केस दर्ज किया गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

चौखट से लौटी बारात
मामला शहर के द्वारकापुरी इलाके का है जहां एक मैरिज गार्डन में मंगलवार की रात नीमच से बारात आई थी। शादी की खुशियों का माहौल था लेकिन इसी बीच दूल्हे व दूल्हे के रिश्तेदारों के मोबाइल पर दुल्हन के प्रेमी जिसका कि नाम शुभम जैन है ने लड़की के साथ अपने कुछ फोटोज भेज दिए। फोटोज देखने के बाद दूल्हा व उसका परिवार नाराज हो गया। इसके बाद दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों में विवाद हो गया और कहासुनी होने पर दूल्हा बारात लेकर बिना दुल्हन के ही वापस लौट गया।

यह भी पढ़ें- महिला का दर्द : 'साहब मना करती हूं तो जानवरों की तरह पीटता है, बनाता है अननेचुरल संबंध'

प्रेमी भी शादी से मुकरा, दर्ज कराई शिकायत
बारात लौटने के बाद दुल्हन के परिजन ने शादी तुड़वाने वाले प्रेमी शुभम जैन का नंबर दुल्हन से लिया। शुभम देपालपुर का रहने वाला है, जिसे फोन कर दुल्हन के परिवार ने बताया कि उसकी हरकत से बारात वापस लौट गई है और अगर वो लड़की से प्यार करता है तो आकर इसी मंडप में शादी कर ले। प्रेमी शुभम ने पहले तो शादी करने के लिए हामी भर दी लेकिन बाद में उसने भी शादी करने से इंकार कर दिया और अपना फोन बंद कर दिया। प्रेमी शुभम के शादी करने से पलटने के बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने भी शुभम से बात की लेकिन फिर भी वो शादी के लिए तैयार नहीं हुआ जिसके बाद दुल्हन की शिकायत पर शुभम के खिलाफ रेप सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- बिन पिता के 6 बच्चों को छोड़ प्रेमी संग भागी मां, मिलने वाले हैं 15 लाख रुपए