2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला का दर्द : ‘साहब मना करती हूं तो जानवरों की तरह पीटता है, बनाता है अननेचुरल संबंध’

26 साल की महिला ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत..पति पर लगाया अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 19 Apr 2022, 3:31 PM IST

unnatural.jpg

ग्वालियर. ग्वालियर में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ अननेचुरल संबंध बनाने और मारपीट करने के आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि पति अननेचुरल तरीके से सेक्स करता है और मना करने या चिल्लाने पर जानवरों की तरह पीटता है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। आरोपी पति ग्वालियर के ही पास के एक गांव का रहने वाला है जिसकी फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

अननेचुरल संबंध बनाता है पति
महाराजपुरा थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 26 साल की महिला शबाना (बदला हुआ नाम) ने अपने शौहर अशफाक (बदला हुआ नाम) के खिलाफ अननेचुरल संबंध बनाने और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। शबाना ने बताया ये उसकी तीसरी शादी है 19 दिसंबर 2021 को उसकी तीसरी शादी ग्वालियर के पास के एक गांव में रहने वाले अशफाक के साथ हुई थी। अशफाक अननेचुरल संबंध बनाने का आदि है और शादी के बाद से वो उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाता है। मना करने या चिल्लाने पर जानवरों की तरह पीटता है। बीते दिनों अशफाक की हैवानियत के बार में शबाना ने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को बताया तो अशफाक ने उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद शबाना ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें- बिन पिता के 6 बच्चों को छोड़ प्रेमी संग भागी मां, मिलने वाले हैं 15 लाख रुपए

महिला की तीसरी शादी है
पीड़िता ने बताया कि ये उसकी तीसरी शादी है। पहली शादी 16 साल की उम्र में घर वालों ने 10 साल पहले ग्वालियर के एक परिवार में करा दी। शादी के कुछ समय बाद ही पति की करंट लगने से मौत हो गई थी। जिसके बाद साल 2017 में दूसरी शादी राजस्थान के धौलपुर में हुई लेकिन दूसरे पति से उसका रिश्ता कुछ ठीक नहीं रहा और जल्द ही तलाक हो गया। जिसके बाद साल 2021 में तीसरी शादी अशफाक से हुई। पहले पति से महिला की एक बेटी भी है जो करीब 9 साल की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

यह भी पढ़ें- गर्ल्स हॉस्टल के सामने गाने बजाकर करता था गंदी हरकत, लड़कियों ने उतरवा दी गर्मी

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़