2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिन पिता के 6 बच्चों को छोड़ प्रेमी संग भागी मां, मिलने वाले हैं 15 लाख रुपए

महिला के पति की पहले ही हो चुकी है मौत..पड़ोस में ही रहने वाले युवक के साथ हुई फरार...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 17 Apr 2022, 8:48 PM IST

vidisha.jpg

विदिशा. विदिशा जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने 6 बच्चों को अकेला छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई है। महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है जिसके कारण अब सभी बच्चों के भरण-पोषण को लेकर संकट खड़ा हो गया है। मामला पुलिस तक पहुंच चुका है और पुलिस ने मामले की जांच भी शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला को जल्द ही 15 लाख रुपए भी मिलने वाले हैं।


6 बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग भागी मां
मामला विदिशा के शमशाबाद के एक गांव का है। महिला की उम्र करीब 30 साल है जिसके पति की कुछ समय पहले पानी की टंकी से गिरकर मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद से महिला अपने 6 बच्चों को लेकर अकेले ही रहती थी। इसी दौरान उसका पास में ही रहने वाले एक युवक से अफेयर हो गया और अब वो अपने बच्चों को बिलखता हुआ छोड़ प्रेमी के साथ भाग गई है। पिता की मौत के बाद मां के प्रेमी के साथ भागने से मासूम बच्चों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। महिला की पांच लड़कियां और एक लड़का है। पुलिस में महिला की गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

यह भी पढ़ें- गर्ल्स हॉस्टल के सामने गाने बजाकर करता था गंदी हरकत, लड़कियों ने उतरवा दी गर्मी


ननद बोली भाभी का बैंक खाता फ्रीज कर दो
बच्चों को अकेला छोड़कर प्रेमी के साथ भागने वाली महिला की ननद ने पुलिस से मांग की है कि उसकी भाभी का बैंक खाता फ्रीज कर दिया जाए। उसने बताया कि भाई की पानी की टंकी से गिरकर मौत हुई थी जिसका मुआवजा 15 लाख रुपए मिलना है और ये पैसे भाभी के ही खाते में आएंगे। जब भाभी बच्चों को छोड़कर भाग गई है तो उसे ये पैसे भी नहीं मिलने चाहिए और इन पैसों का उपयोग बच्चों के भरण पोषण में होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- 2 महीने में ही टूटे शादी के सपने, कुछ घंटे पहले मां से कहा था मुझे यहां से ले जाओ