सेंच्युरी बनने से जंगलों को केवल वन संपदा के रूप में नहीं, बल्कि वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास के तौर पर संरक्षित करने का प्रयास शुरू होगा। इससे वन्यजीवों के विचरण क्षेत्र, जलस्रोतों और जैव विविधता को बचाने में मदद मिलेगी। साथ ही जंगलों में अतिक्रमण, अवैध कटाई और वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई जा सकेगी।