18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंतिम संस्कार में आए लोगों की बाइकों पर चोरों की नजर, विदिशा में संदिग्धों ने तोड़ा कैमरा

Bike Theft Attempt: मुक्तिधाम के बाहर से बाइक चोरी की कोशिश, दो संदिग्धों की करतूत कैमरे में कैद, संदिग्धों ने कैमरा तोड़ा, मुक्तिधाम समिति ने कोतवाली में दिया शिकायती आवेदन।
2 min read
Google source verification
vidisha bike theft attempt

cremation ground bike theft attempt cctv, सीसीटीवी कैमरे में कैद संदिग्ध (Source-Patrika)

Vidisha Bike Theft Attempt: मध्यप्रदेश के विदिशा में बेखौफ चोरों की नजर अब मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार में शामिल होने आने वाले लोगों की बाइकों पर है। रविवार को मुक्तिधाम परिसर में अंतिम संस्कार के दौरान बाहर खड़ी बाइक को दो संदिग्धों ने चुराने की कोशिश की। संदिग्धों की हरकत पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। कैमरे पर नजर पड़ने के संदिग्ध युवकों ने कैमरे को तोड़ दिया और फरार हो गए। घटना के संबंध में मुक्तिधाम सेवा समिति ने शहर कोतवाली में लिखित आवेदन दिया है।

बाइक चोरी करने की कोशिश

समिति सचिव मनोज पांडे के मुताबिक, मुक्तिधाम के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों संदिग्धों की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं। परिसर में खड़ी बाइकों के ताले खोलने की कोशिश के दौरान एक संदिग्ध की नजर कैमरे पर पड़ी। वह गेट के सहारे ऊपर चढ़ा और कैमरा तोड़ दिया। इस दौरान कार्यालय में मॉनिटर पर निगरानी कर रहे कर्मचारियों ने संदिग्धों को देख लिया और बाहर पहुंचे। कर्मचारियों को आता देख दोनों चरणतीर्थ मार्ग की ओर छोटे पुल के पास खड़ी अपनी बाइक से भाग निकले।

चोरों के निशाने पर मुक्तिधाम

समिति सचिव मनोज पांडे ने बताया कि मुक्तिधाम परिसर में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। मंदिरों से दो तांबे के नाग और आठ फीट से अधिक ऊंचा स्टील का त्रिशूल चोरी हो चुका है। उनकी बाइक की टंकी से पेट्रोल निकालने और अंतिम संस्कार मार्ग के पास नई बाइक चोरी होने की घटनाएं भी सामने आई हैं। समिति सचिव ने पुलिस प्रशासन से मुक्तिधाम और आसपास के क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि यहां अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग आते हैं और उनके वाहन परिसर में खड़े रहते हैं। ऐसे में लगातार सामने आ रही संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना जरूरी है।