2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2 महीने में ही टूटे शादी के सपने, कुछ घंटे पहले मां से कहा था मुझे यहां से ले जाओ

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी..दो महीने पहले ही गजक कारोबारी से हुई थी शादी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 17 Apr 2022, 8:06 PM IST

gwalior_newlymarried.jpg

,,,,

ग्वालियर. ग्वालियर में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। नवविवाहिता के परिजन ने पति व ससुराल पत्र के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उसकी मां का कहना है कि कुछ घंटे पहले ही बेटी ने फोन कर उनसे कहा था कि उसे इनके घर से ले जाए लेकिन हम कुछ कर पाते इससे पहले ही बेटी की मौत की खबर आ गई। मृतका की शादी महज दो महीने पहले ही हुई थी।

दो महीने में टूटे शादी के सपने
घटना ग्वालियर शहर के माधौगंज इलाके की है जहां रहने वाले गजक कारोबारी पवन राठौर की शादी दो महीने पहले 10 फरवरी 2022 को आगरा की रहने वाली ज्योति के साथ हुई थी। ज्योति का शव उसके ही घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका हुआ मिला है। ज्योति की मां का आरोप है कि बेटी को ससुरालवाले शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उनका ये भी कहना है कि बेटी के शरीर पर चोट के निशान हैं ऐसा लग रहा है कि ज्योति के साथ बेरहमी से मारपीट की गई है और फिर उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया गया है। पुलिस ने ज्योति की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

यह भी पढ़ें- पापा-दादी से लिपटकर रोने लगीं मासूम, बोलीं- मां खाना नहीं देती, बहुत काम कराती हैं

कुछ घंटे पहले ही कहा था मां मुझे यहां से ले जाओ- मृतका की मां
ज्योति की मां ने बताया कि घटना से कुछ घंटे पहले ही उनकी बेटी से बात हुई थी। बेटी काफी दुखी थी और उसने कहा था कि मां मुझे यहां से ले जाओ। लेकिन वो कोई कदम उठा पाते इससे पहले ही ये घटना हो गई। इतना ही नहीं ज्योति की मां ने ये भी बताया कि शादी के बाद से ही ज्योति को ससुरालवाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। बेटी इस कदर डरी रहती थी कि उसने मायके वालों को घर आने से मना कर रखा था। उसने अपने भाई से मारपीट किए जाने की घटना का जिक्र किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकता है।

यह भी पढ़ें- गर्ल्स हॉस्टल के सामने गाने बजाकर करता था गंदी हरकत, लड़कियों ने उतरवा दी गर्मी

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़