2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पापा-दादी से लिपटकर रोने लगीं मासूम, बोलीं- मां खाना नहीं देती, बहुत काम कराती हैं

6 और 7 साल की मासूम बेटियों ने सुनाई मां के जुल्मों की झकझोर देने वाली कहानी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 16 Apr 2022, 6:18 PM IST

sisters.jpg

इंदौर. इंदौर में 6 और 7 साल की दो मासूम बच्चियों ने अपनी मां की जुल्म की जो कहानी बताई है वो दिल दहला देने वाली है। मामला शहर के खजराना इलाके का है जहां पति-पत्नी में हुए विवाद के बाद मां अपनी दो मासूम बेटियों को लेकर अलग रही है। चाइल्ड लाइन को सूचना मिली थी कि मां बेटियों को बेहद परेशान करती है। जिसके बाद चाइल्ड लाइन की टीम घर पहुंची और दोनों बच्चियों को अपने साथ ले आई। एक बच्ची के चेहरे पर पड़े फफोले मां के जुल्मों की कहानी बयां कर रहे हैं। इतना ही नहीं बच्चियों ने जो आपबीती सुनाई वो दिलदहला देने वाली है।

मासूम बेटियों ने सुनाई मां के जुल्मों की कहानी
शिकायत की तस्दीक करने जब चाइल्ड लाइन की टीम पुलिस के साथ बच्चियों से मिलने घर पहुंची तो बच्चियां घर पर ही थीं। मां कमरे में सो रही थी और 7 साल की बच्ची काम कर रही थी जिसके चेहरे पर फफोले पड़े हुए थे। बच्ची से जलने की वजह पूछी तो उसने दबी आवाज में बताया कि मां ने पूड़ी तलने को कहा था तो कढ़ाई का गर्म तेज उछल कर चेहरे पर आ गिरा। ये बात जानने के बाद चाइल्ड लाइन टीम ने मां से सवाल किए मां कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। जिसके बाद टीम बच्चों और मां को साथ लेकर थान ले आई।

यह भी पढ़ें- प्रेमी के घर के सामने प्रेमिका का धरना, बार-बार कह रही 'मेरी शादी करवाओ'

पिता से लिपटकर रोईं बेटियां
पुलिस ने बच्चियों के पिता व दादी को सूचना देकर थाने बुलाया तो पिता और दादी के आते ही बच्चियां उनसे लिपटकर रोने लगीं। बच्चियों ने रोते रोते बताया कि हमें मां के साथ नहीं रहना, हमें दादी-पिता के साथ रहना है। मां घर पर बहुत काम कराती हैं और पापा-दादी से मिलने भी नहीं देती हैं। इसके बाद मामला बाल कल्याण समिति के समझ प्रस्तुत किया गया जहां सभी के बयान हुए और उसके बाद बच्चियों को पिता व दादी के साथ भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक बच्ची के माता पिता बीते 6 महीनों से विवाद के बाद अलग अलग रह रहे थे। मां ने दोनों बच्चियों को अपने साथ रख लिया था। वहीं पूरा मामला सामने आने के बाद महिला के पति ने पत्नी पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई न करने की बात कही है जिसके कारण पुलिस ने उसे समझाइश देकर छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें- कार से घर के बाहर खेल रहे मासूम को कुचला, पिता बोला- दुश्मनी मुझसे थी उसने क्या बिगाड़ा था