2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के मंडप से दूल्हे को उठा ले गई पुलिस, बाराती-घराती रह गए हैरान, जानिए मामला

सात फेरों से पहले ही पुलिस ने दूल्हे राजा को पहुंचा दिया हवालात...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 20 Apr 2022, 7:19 PM IST

indore_dulha.jpg

इंदौर. इंदौर पुलिस ने राजगढ़ से एक दूल्हे को शादी के मंडप से गिरफ्तार किया है। दूल्हे पर दुष्कर्म का आरोप है और उसके खिलाफ उसकी ही एक महिला मित्र ने पुलिस में शादी का झांसा देकर रेप करने की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने पुलिस को ये भी बताया था कि राजगढ़ में आरोपी शादी कर रहा है और जब पुलिस राजगढ़ पहुंची तो आरोपी दूल्हा बना शादी के मंडप में बैठा हुआ था लेकिन इससे पहले कि वो सात फेरे ले पाता पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

दो दिन में शादी का वादा किया था..
शादी के मंडप से गिरफ्तार किए गए दूल्हे का नाम अनुराग रात्रे है। वो इंदौर में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में नौकरी करता है। कंपनी में ही नौकरी करने वाली एक युवती ने अनुराग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि अनुराग उसके साथ दो साल से शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बना रहा था और अब दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत की जांच की और तुरंत राजगढ़ पुलिस टीम भेजकर आरोपी अनुराग को शादी के मंडप से गिरफ्तार किया। पीड़िता ने ये भी बताया कि बीते दिनों जब उसने अनुराग पर शादी का दबाव बनाया तो उसने कहा था कि दो दिन के अंदर शादी कर लेंगे।

यह भी पढ़ें- न शौहर मिला न सैय्यां ने दिया साथ, चौखट से लौट गई बारात, जानिए पूरा मामला


शादी के मंडप से पुलिस ने किया गिरफ्तार
पीड़िता की शिकायत की जांच करने के बाद जब पुलिस ने आरोपी अनुराग के घर राजगढ़ में पुलिस टीम को भेजा तो पाया कि वहां शादी की रस्में चल रही थीं। आरोपी दूल्हा बना शादी कर रहा था, इस पर पुलिस ने तुरंत दूल्हा व दुल्हन दोनों के ही परिवारजनों को पूरे मामले के बारे में बताया और फिर शादी के मंडप से दूल्हा बने दुष्कर्मी अनुराग को पकड़कर इंदौर ले आई। एकाएक शादी के मंडप से हुई दूल्हे की गिरफ्तारी से हर कोई हैरान रह गया।

यह भी पढ़ें- महिला का दर्द : 'साहब मना करती हूं तो जानवरों की तरह पीटता है, बनाता है अननेचुरल संबंध'