(अमर श्रीकांत की रिपोर्ट)
देहरादून। उत्तराखंड में गंगोत्री मार्ग पर एक टेम्पो ट्रैवल (मिनी बस) के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कुल 13 लोगों की मौत होने की पुष्टि आपदा प्रबंधन ने सोमवार को देर शाम की है। यह घटना सोमवार की है। उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन के एक शीर्ष अधिकारी के मुताबिक मौसम खराब होने की वजह से दुर्घटना के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पा रही है लेकिन मरने वालों में सभी स्थानीय लोग शामिल हैं। सभी लोग गंगोत्री से दर्शन करके लौट रहे थे।