
बर्फ से लकदक हुआ केदारनाथ धाम
Weather News : मौसम आज तल्खी दिखाने लगा है। आज बारिश का इंतजार खत्म होने की संभावना है। आज सुबह से ही उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाएं शरीर को भेद रही हैं। लोग अलाव सेंक कर ठंड से राहत पाने में जुटे हुए हैं। इधर, आईएमडी ने आज उत्तराखंड में भारी बारिश व बर्फबारी का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने आज राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़ सहित 10 जिलों के अधिकांश स्थानों पर झमाझम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं, यूएस नगर और हरिद्वार जिले के अनेकों स्थानों पर आज बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक आज राज्य में 2300 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों भी भारी बर्फबारी हो सकती है। आज राज्य में आज आकाशीय बिजली कड़कने और 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ चलने की संभावना को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड में आज मौसम तल्खी दिखा रहा है। चकराता, माणा, नीती घाटी, बदरीनाथ, केदारनाथ,लोखंडी, आसमाड़, खड़म्बा, देवबन, मशक, कोटी कंसार और मुंडोई सहित आसपास की पहाड़ियों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। बर्फबारी से लोगों के चेहरों पर खुशी का माहौल है। इधर, कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जिलों में भी आज बारिश और बर्फबारी के आसार नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस साल उत्तराखंड में ऊच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी नहीं होने से लोग चिंतित थे। आज ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह से ही बर्फ पड़ने लगी थी। दोपहर के बाद राज्य के अन्य पर्वतीय इलाकों में भी बारिश-बर्फबारी की संभावना लोग जता रहे हैं।
बारिश-बर्फबारी का इंतजार आज से खत्म हो जाएगा। दरअसल, राज्य के पर्वतीय इलाकों में पहाड़ सर्दियों में बर्फविहीन नजर आ रहे थे। इधर, आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार आज समूचे उत्तराखंड में बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी के आसार हैं। आईएमडी के मुताबिक 24 से 26 दिसंबर तक राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं बारिश का दौर चलेगा। इस दौरान 2800 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी होगी। आईएमडी के मुताबिक 27-28 जनवरी को पूरे राज्य में बारिश हो सकती है। साथ ही 25 सौ मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं। आईएमडी ने 29 जनवरी को भी राज्य के पांच पर्वतीय जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
Updated on:
23 Jan 2026 12:34 pm
Published on:
23 Jan 2026 11:01 am
बड़ी खबरें
View Allदेहरादून
उत्तराखंड
ट्रेंडिंग
