16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के खुले कपाट, बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन कर हुए निहाल

गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि दर्शन के लिए अब तक दस हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं...

2 min read
Google source verification
hem kund sahib

hem kund sahib

(देहरादून): बर्फबारी के बीच सिखों के तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट आज सुबह श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। गुरुग्रंथ साहिब को पंच प्यारे की अगुवाई में दरबार साहिब में लाया गया। इसके बाद सुखमणी का पाठ किया गया। हेमकुंड सरोवर में स्नान कर करीब आठ हजार श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में दर्शन किए। लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट खुलने पर चमोली में विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने लक्ष्मण मंदिर में दर्शन किए। गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि दर्शन के लिए अब तक दस हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। इनमें से लगभग दो हजार श्रद्धालुओं को घांघरिया में रोका गया है।


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम को श्रद्धालुओं का जत्था पंच प्यारों की अगुवाई में हेमकुंड साहिब के बेस कैंप घांघरिया पहुंचा। इसके बाद आज सुबह ५:३० बजे हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हो गए। जत्था करीब सुबह आठ बजे हेमकुंड साहिब पहुंचा। सुबह 10.30 बजे गुरुद्वारे के कपाट खोले गए। इसके बाद पवित्र गुरुग्रंथ साहिब को दरबार साहिब में सुखासन पर विराजमान किया गया। परंपरा के अनुसार इस वर्ष की पहली अरदास कराई गई। इसके बाद संगतों ने गुरुद्वारे के सामने निशान साहब के चोले बदले।

उल्लेखनीय है कि १५२२५ फीट पर स्थित श्री हेमकुंड साहिब में भारी बर्फबारी के कारण सेना को रास्ता ठीक करना पड़ा। इसमें सेना के जवानों को चुनौतियों का सामना करना पड़ा। पैदल रूट पर छह किलोमीटर पैदल मार्ग पर सात से आठ फीट बर्फ जमा हुई थी। पिछले १५ दिनों में सेना के जवानों ने बर्फ काटकर रास्ता तैयार किया है। सेवा सिंह ने बताया कि दुर्गम रास्ते को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरती जा रही है।

जानकारी के मुताबिक आज हेमकुंड साहिब में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। इसके चलते श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है। इसके साथ ही घो़ड़े,खच्चर आदि की रेट भी नहीं नहीं लगाया गया है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।