3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दबिश की सूचना लीक ! पुलिस पर हमला कर स्मैक तस्कर को छुड़ा ले गए साथी, सिपाही घायल

Stone-Pelting On Police : दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर अचानक छतों से पथराव शुरू हो गया। पुलिस के हत्थे चढ़ चुके स्मैक तस्कर को उसके साथी छुड़ाकर फरार हो गए। इस हमले में एक सिपाही घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।

2 min read
Google source verification
Police team attacked in Rudrapur, smack smuggler freed, constable injured

रुद्रपुर में हमले के दौरान पुलिस कर्मियों को जान बचाना भारी पड़ गया था

 

Stone-Pelting On Police : स्मैक तस्कर की गिरफ्तारी को पहुंची पुलिस टीम पर बड़ा हमला हुआ है। ये घटना उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित सुभाष नगर कॉलोनी घटी है। स्मैक तस्करी की सूचना पर रविवार शाम पुलिस टीमें सुभाष कॉलोनी के एक घर में दबिश देने पहुंची। पुलिस ने आरोपी को दबोच भी लिया था। उसी दौरान छतों में पहले से ही छिपे दर्जनों लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया था। पथराव होते ही पुलिस टीम जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगी। मौके का फायदा उठाते हुए हमलावर स्मैक तस्कर को छुड़ाकर फरार हो गए। इस घटना  में सिपाही भुवन घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी (क्राइम) निहारिका तोमर के मुताबिक एक युवक को हिरासत में लिया है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 

तस्करों को पहले कैसे मिली सूचना

पुलिस दबिश से पहले ही इस बात की सूचना तस्करों को मिल चुकी थी। इसी लिए वह लोग प्लानिंग के तहत छतों में पत्थर एकत्र कर पुलिस के आने का इंतजार करने लगे थे। पुलिस के पहुंचते ही उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। टीम के लिए संकरी गलियों से निकल पाना मुश्किल हो गया था। इसके कारण टीम गलियों में फंस गई और घटना में एक सिपाही चोटिल हो गया। हमलावरों ने पुलिस टीम पर ग्रुप बनाकर पथराव किया। हमलावर मौके से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। ऐसे में सवाल ये उठ रहे हैं कि पुलिस दबिश की भनक तस्करों को कैसे लगी।

अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

रुद्रपुर के सुभाष कॉलोनी में पथराव के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। एक दम से हुई घटना के बाद लोग अपने घरों की छतों पर चढ़ गए। इसी दौरान जो हमलावर छत से पथराव कर रहे थे वह छत के रास्ते से फरार होना बताए जा रहे हैं और जो गलियों से पथराव कर रहे थे। वह भीड़ का फायदा उठाकर हिरासत में लिए गए युवक को अपने साथ लेकर फरार हो गए। एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने बताया कि सुरक्षा और आरोपियों की घर वापस आने की संभावना को दृष्टिकृत अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Story Loader