
देहरादून में बीच बाजार युवती की गला काटकर हत्या कर दी गई
Horrifying Murder : शादीशुदा युवक ने प्यार से इनकार करने पर सरेबाजार एक युवती की गर्दन काट दी। ये सनसनीखेज वारदात देहरादून नगर कोतवाली क्षेत्र में आज घटी है। मन्नूगंज खुडबुड़ा मोहल्ला निवासी आकाश कुमार की पिछले करीब दो साल से कपड़े की दुकान में काम करने वाली गुंजन से जान पहचान थी। उसी दौरान आकाश की किसी अन्य लड़की से शादी हो गई थी। उसके बाद से गुंजन ने आकाश से बोचलाल बंद कर दी थी। ये बात आकाश को नागवार गुजर रही थी। आकाश अक्सर गुंजन को परेशान करता था। वह आए दिन उसका पीछा भी करता था। विरोध करने पर उसे धमकी दी जाती थी। आज आकाश ने बीच बाजार चापड़ से गुंजन का गला रेत दिया। वार इतना खतरनाक था कि गुंजन की गर्दन कट गई थी। मौके के हालात देख लोगों की रूह कांप उठी। आनन-फानन में गुजन को अस्पताल पहुंचा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना से व्यापारियों में भी आक्रोश छा गया। उन्होंने विरोध स्वरूप बाजार बंद करा दिया। उन्होंने हत्यारे को फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई। इधर पुलिस ने आरोपी को घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया था।
देहरादून में गुंजन की हत्या में पुलिस चूक भी उजागर हुई है। दरअसल, शादीशुदा आकाश लंबे समय से गुंजन को परेशान कर रहा था। उसने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। कुछ समय पहले ही दोनों के बीच काफी विवाद भी हुआ था। बीते 31 जनवरी को गुंजन ने पुलिस में आकाश के खिलाफ तहरीर भी सौंपी थी, लेकिन आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे उसके हौंसले और बढ़ गए। पुलिस की चूक का ही नतीजा रहा कि आज गुंजन को अपनी जान गंवानी पड़ी। हालांकि एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक शिकायत मिलने पर पुलिस टीम तीन बार आकाश के घर भेजी गई, लेकिन वह मौजूद नहीं थी। घर पर उसकी पत्नी ही मौजूद थी। उसका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था।
Updated on:
02 Feb 2026 04:44 pm
Published on:
02 Feb 2026 04:36 pm
बड़ी खबरें
View Allदेहरादून
उत्तराखंड
ट्रेंडिंग
