2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम कल फिर बिगड़ेगा : कई जिलों में झमाझम बारिश, पहाड़ों में हिमपात का अलर्ट, 3°C तक गिरेगा पारा

Weather Prediction : मौसम कल फिर करवट बदल सकता है। मौसम विभाग ने आज और कल राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं। साथ ही विभिन्न जिलों में आकाशीय बिजली कड़कने का भी यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिन के भीतर न्यूनतम तापमान में 3°C तक की गिरावट आ सकती है।

2 min read
Google source verification
The IMD has issued an alert for rain in various districts and snowfall in the mountains today and tomorrow

उत्तराखंड में आज और कल बारिश-बर्फबारी के आसार हैं

Weather Prediction : मौसम अलग ही रूप दिखा रहा है। इसके कारण ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है। कल भी मौसम विकट बना रहा। बता दें कि शनिवार रात और रविवार को उत्तराखंड के देहरादून, मसूरी, कोटी तथा सांकरी में बारिश हुई थी। उत्तरकाशी में गंगोत्री, यमुनोत्री, हर्षिल, हरकीदून घाटी सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। साथ ही चकराता के लोखंडी सहित कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। बर्फबारी में तमाम वाहन फंस गए थे। बर्फबारी के कारण उत्तराखंड की नैसर्गिक सुंदरता काफी बढ़ी हुई है। विभिन्न राज्यों के सैलानी यहां पर बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं। इधर, मौसम विभाग ने आज भी रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य में 28 सौ मीटर ऊंचाई तक बर्फ गिरने की भी संभावना है। आज राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। आईएमडी के मुताबिक अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की बढ़ोत्तरी के आसार हैं। उसके अगले दो दिन के भीतर राज्य में दो से तीन डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।

कल 11 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने कल भी उत्तराखंड में झमाझम बारिश के आसार व्यक्त किए हैं। आईएमडी ने बताया कि कल उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश की संभावना है। कल राज्य के शेष पर्वतीय जिलों में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। साथ ही 2800 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। कल यूएस नगर और हरिद्वार जिले में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इन दो जिलों में कल कोहरा छाने की भी संभावना रहेगी। चार फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में बारिश के आसार हैं। पांच फरवरी को पूरे राज्य में मौसम शुष्क रह सकता है। छह फरवरी को भी राज्य के तीन जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।

Story Loader