6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर : उत्तराखंड में स्कूली बच्चों को आधार की तर्ज पर जारी होगा पीईएन नंबर, जानें क्या है मकसद

उत्तराखंड के स्कूलों में अब विद्यार्थियों को आधार कार्ड की तर्ज पर परमानेंट एजुकेशन (पीईएन) नंबर जारी किया जाएगा। इसके लिए पोर्टल अपडेट किया जाने लगा है। जल्द ही नई व्यवस्था लागू हो जाएगी।

less than 1 minute read
Google source verification
school_student.jpg

प्रतीकात्मक फोटो

नई व्यवस्था के तहत राज्य के स्कूलों में बच्चों को आधार की तरह ही पीईएन नंबर जारी किया जाएगा। दरअसल, वर्तमान में नौवीं और 11वीं के विद्यार्थियों को स्कूल में रजिस्ट्रेशन कराना होता है। जल्द ही यूटाइज पोर्टल अपडेट हो जाएगा। उसके बाद पहली कक्षा से ही बच्चे का पीईएन जारी कर दिया जाएगा। ये पीईएन नंबर 12वीं कक्षा तक मान्य होगा। माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक डॉ मुकुल कुमार सती के मुताबिक केंद्र सरकार यूडाइज पोर्टल अपडेट कर रही है। शीघ्र ही उत्तराखंड में भी इस पर काम शुरू किया जाएगा।


फर्जी टीसी पर लगेगा अंकुश

यूडाइज पोर्टल अपडेट के बाद ये नई व्यवस्था शुरू हो जाएगी। उसके बाद कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूली बच्चों को आधार की तर्ज पर एक परमानेंट एजुकेशन नंबर (पीईएन) जारी किया जाएगा। इसी नंबर से बच्चों को टीसी जारी की जाएगी। उसके बाद कोई भी स्कूल बच्चों की गलत या फर्जी टीसी जारी नहीं कर पाएगा।

टीचर भी दो स्कूलों में नहीं पढ़ा पाएंगे
इस पोर्टल में विद्यार्थियों के अलावा शिक्षकों का भी पूरा डाटा फीड किया जाएगा। इसके कारण कोई भी टीचर दो स्कूलों में नहीं पढ़ा पाएगा। इससे इस प्रकार की गड़बड़ियां भी आसानी से रोकी जा सकेंगी।