
उत्तराखंड में आज से अगले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश का पूर्वानुमान जारी हुआ है
Weather Alert : मौसम उत्तर भारत में आज से 24 मार्च तक खतरनाक रूप दिखा सकता है। आईएमडी के मुताबिक आज से राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इससे यूपी-उत्तराखंड सहित कई राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में मध्यम जबकि शेष सभी जिलों में हल्की बारिश के आसार है। कल यानी 19 मार्च को पूरे राज्य में मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज 33 सौ जबकि कल 3000 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों तक भी बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। आज राज्य के पांच जिलों में 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार तक के अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली कड़कने की संभावना है। आईएमडी ने 19 मार्च के लिए हरिद्वार, देहरादून, यूएस नगर, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल और चम्पावत जिलों में ओलावृष्टि, झक्कड़ और आकाशीय बिजली कड़कने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
आईएमडी के अनुसार, आज और कल उत्तराखंड में सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, अंधड़ व आकाशीय बिजली कड़कने का खतरा रहेगा। आईएमडी के मुताबिक 20 मार्च को मौसम भयानक रूप दिखा सकता है। इस दिन पूरे राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 20 मार्च को उत्तरकाशी, रुदप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में गर्जना के साथ आकाशीय बिजली कड़कने, ओलावृष्टि और 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार तक के तेज अंधड़ चलने का खतरा रहेगा। इस दिन राज्य के मैदानी इलाकों में भी तेज अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली कड़कने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने खराब मौसम के बीच लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में आज से पूरे हफ्ते बारिश के आसार हैं। आईएमडी के मुताबिक 21 मार्च तक पूरे राज्य में झमाझम बारिश का दौर जारी रह सकता है। आईएमडी के मुताबिक 22, 23 और 24 मार्च को यूएस नगर, हरिद्वार छोड़ राज्य के सभी जिलों बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के पर्वतीय जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अत्यंत नीचे रहा। अगले दो दिन के भीतर राज्य में अधिकतम तापमान पांच डिग्री तक गिर सकता है।
Updated on:
18 Mar 2026 05:09 pm
Published on:
18 Mar 2026 02:38 pm
बड़ी खबरें
View Allदेहरादून
उत्तराखंड
ट्रेंडिंग
