4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर पर बुजुर्ग की लाश को कुतर रहे थे चूहे, पांच दिन पहले हो चुकी थी मौत, नजारा देख लोग हैरान

Rats Gnawed On The Corpse : पांच दिन पहले मर चुके बुजुर्ग का शव घर पर ही सड़ता रहा। दुर्गंध उठने पर जब लोग उनके कमरे में पहुंचे तो चारपाई में पड़े बुजुर्ग की लाश को चूहे कुतरते देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बड़ी बात ये है कि पांच दिन से पड़ोसियों को इस बात की भनक तक नहीं लग पाई कि बुजुर्ग की मौत हो चुकी है।

less than 1 minute read
Google source verification
In Haldwani, the body of an elderly man lay in his room for five days, and rats gnawed at his body

एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक फोटो

Rats Gnawed On The Corpse : एक बुजुर्ग का शव पांच दिन तक घर की चारपाई में ही सड़ता रहा,लेकिन किसी को इसकी भनक नहीं लग पाई। ये घटना हल्द्वानी के शनि बाजार रोड पर रेलवे क्रासिंग के निकट स्थित दो मंजिले घर पर घटी है। मानपुर बहेड़ी निवासी 60 वर्षीय रमेश चंद्र वनभूलपुरा क्षेत्र में किराए पर अकेले रह रहे थे। वह मेहनत मजदूरी कर गुजारा करते थे। पास में रहने वाले दूसरे मकान मालिकों ने जब किरायेदार को नहीं देखा तो उसका हाल लेने घर पहुंचे। लोगों ने दरवाजे के पास दुर्गंध आने पर इसकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारपाई से रजाई हटाई तो हालात देख दंग रह गई। उस वक्त तमाम चूहे बुजुर्ग की लाश को कुतर रहे थे। उस दोमंजिले मकान में स्थाई सीढ़ियां भी नहीं थी। लिहाजा पुलिस ने जेसीबी की मदद से शव को नीचे सड़क पर उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

बायां हिस्सा और अंगूठा कुतर चुके थे चूहे

बुजुर्ग के शरीर का बायां हिस्सा और पैर का अंगूठा चूहे कुतर चुके थे। पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग की मौत करीब पांच दिन पहले ही हो चुकी होगी। वनभूलपुरा थानाध्यक्ष डीएस फर्त्याल ने बताया कि बुजुर्ग की मौत कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। आत्महत्या है हत्या इस पहलू की भी जांच की जा रही है। अभी तक मौत का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। बताया कि मृतक के परिजनों में कोई निकट संबंधी नहीं हैं। पुलिस ने चचेरे भाई के बच्चों को जानकारी दी है।